सीबीएसई में शौर्य रघुवंशी व यतिका अरोरा बने जिला टॉपर

Share :

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मंगलवार को घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम एक बार फिर दोनों ही कक्षाओं में जनपद के टॉपर 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ घोषित हुए। इस बार मुजफ्फरनगर जनपद में 12वीं यानि इंटरमीडिएट में लालूखेड़ी स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य रघुवंशी ने जिला टॉप करते हुए कई वर्षों से चले आ रहे छात्राओं के मिथक को तोड़ने का काम किया, वहीं हाईस्कूल में इस बार एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा यतिका अरोरा ने जनपद टॉपर की सूची में अपना नाम दर्ज कराने के साथ सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया। जनपद में घोषित परीक्षा परिणाम के जारी होते ही परीक्षार्थियों के साथ सभी अभिभावकों की सांसें काफी देर तक परिणामों को लेकर अंतिम दौर तक अटकी रही।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को अचानक ही जारी होने से विद्याार्थियों में जोश के साथ ही उत्साह दिखाई दिया। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हुआ, उसके साथ ही बोर्ड परीक्षार्थियों सहित स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों में हलचल सी दिखाई दी। बीते वर्ष भी इसी तिथि को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए थे। 12वीं की परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद करीब दो बजे के बाद 10वीं कक्षा का भी परिणाम जारी हो गया, जिसके चलते देर सायं तक पब्लिक स्कूलों में ऐसे में चहल पहल दिखाई दी। जिला मुजफ्फरनगर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के12वीं कक्षा टॉप करने वाला छात्र ग्रामीण अंचल से सामने आया। लालूखेडी स्थित ज्ञानद्वीप पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले गांव मुकंदपुर निवासी शौर्य रघुवंशी ने 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद टाप कर इतिहास रच दिया। वहीं जनपद में दूसरे स्थान पर एसडी पब्लिक स्कूल छात्रा उत्तरा मलिक रही, जिन्होंने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जनपद में तीसरे स्थान पर 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ शारदेन स्कूल की छात्रा आन्या कुमार रही, जिसने प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में जिले की टॉपर एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा यतिका अरोरा रही, जिन्होंने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए स्कूल के साथ जिले का नाम रोशन किया। वहीं दूसरे स्थान पर एमजी पब्लिक स्कूल के आरव शर्मा रहे, जिन्होंने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जनपद में तीसरे स्थान पर 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीन छात्र-छात्राएं संयुक्त अंकों के साथ रहे, जिसमें होली एंजेल्स कांन्वेंट स्कूल की छात्रा अवनी श्रेयांस एवं एमजी पब्लिक स्कूल के छात्र अनंत जैन और एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा मनसा अरोरा रही। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण रहे मेधावियों ने अपनी सफलता के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ कड़ी मेहनत और अभिभावकों की ओर से इस बीच मिला सहयोग बताया। सफलता का परचम लहराने वाले इन मेधावियों के चेहरों पर भविष्य के सपनों को साकार करने के जज्बे के साथ उत्साह देखने को मिला।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 10वीं कक्षा के टाप-10 विद्यार्थी
1. यतिका अरोरा एसडी पब्लिक स्कूल 99.4
1. अर्नव त्यागी द एसडी पब्लिक स्कूल 99.4
2. आरव आरोरा एमजी पब्लिक स्कूल 99.2
3. वृद्धि गुलाहटी होली एंजेल्स कांवेंट स्कूल 99.0
3. कार्तिक वर्मा द एसडी पब्लिक स्कूल 99.0
4. अवनी श्रेयांश होली एंजेल्स कांवेंट स्कूल 98.8
4. मनसा अरोरा एसडी पब्लिक स्कूल 98.8
4.अनंत जेन एमजी पब्लिक स्कूल 98.8
4.माधवी सिंधी द एसडी पब्लिक स्कूल 98.8
5. मानसवी शर्मा एसडी पब्लिक स्कूल 98.6
5. प्रियाराज गोडवाल एसडी पब्लिक स्कूल 98.6
6. इशिता एसडी पब्लिक स्कूल 98.4
7.शिवेन अग्रवाल एसडी पब्लिक स्कूल 98.2
7.उर्वी शारदेन स्कूल 98.2
8. सक्षम सिंह एसडी पब्लिक स्कूल 98.0
9. मनीषा अरोरा होली एंलेल्स कांवेंट स्कूल 97.8
10. नैतिक गोयल एमजी पब्लिक स्कूल 97.6
10.सिद्धी गोयल शारदेन स्कूल 97.6
10.वल्लरी वशिष्ठ एमजी पब्लिक स्कूल 97.6
10. शौर्य भारद्वाज डीएस पब्लिक स्कूल 97.6

12वीं कक्षा के टाप 10 विद्यार्थी
1. शौय रघुवंशी 99.4 ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेडी
2. उत्तरा मलिक 98.8 एसडी पब्लिक स्कूल
3. अदिति गर्ग 98.6 होली एंजिल्स कांवेंट स्कूल
4. आन्या 98.4 शारदेन स्कूल
5. एंजल शर्मा- 98.0 एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल
6. पूर्णिमा गोयल 97.8 एसडी पब्लिक स्कूल
6. अग्रिम गुप्ता 97.8 मेपल्स एकेडमी बुढ़ाना
7.आर्यन राज वर्मा 97.6 एसडी पब्लिक स्कूल
8.सृष्टि जैन 97.4 केकेडी पब्लिक स्कूल फलावदा
8.राधा तायल 97.4 द एसडी पब्लिक स्कूल
9.जिया जैन 97.2 एमजी पब्लिक स्कूल
10. जेसिका ग्रोवर 97.0 शारदेन स्कूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई