मुजफ्फरनगर। आज घोषित हुए सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में हर बार की तरह इस बार भी डी एस पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की। विद्यालय के मेधावियों ने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से स्वर्णिम सफलता अर्जित करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने बताया कि आज घोषित हुए सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम के अनुसार विद्यालय के मेधावी छात्र शौर्य भारद्वाज ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। शौर्य ने सामाजिक विज्ञान एवं इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी तथा हिंदी में 100 में से 98 अंक तथा गणित एवं विज्ञान में 100 में से 97 अंक प्राप्त करके शानदार सफलता अर्जित की। विद्यालय की मेधावी छात्रा श्रद्धा कश्यप ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। श्रद्धा ने गणित एवं इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी जैसे कठिन विषयों में 100 में से 99 अंक प्राप्त किये ।इनके अतिरिक्त श्रद्धा ने अंग्रेजी, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में 100 में से 96 अंक प्राप्त करके शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय के मेधावी छात्र शुभ करणवाल ने 96. 8% अंक प्राप्त करके इस सिलसिले को आगे बढ़ाया । शुभ करणवाल वाल ने गणित में 100 में से99, संस्कृत एवं विज्ञान में 100 में से 98 तथा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 100 में से 96 अंक प्राप्त किये। विद्यालय के एक और मेधावी छात्र देवांश कुमार ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 100 में से 97, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में 100 में से 96 अंक प्राप्त करके कुल 95.8% अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की होनहार छात्रा अवनी चौधरी ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 100 में से 99, सामाजिक विज्ञान में 100 में से 97 तथा अंग्रेजी में 100 में से 96 अंक जैसी उपलब्धि प्राप्त करते हुए 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय की होनहार छात्रा धारणा शर्मा ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 100 में से 99 तथा विज्ञान में एवं अंग्रेजी में 100 में से 91 तथा सामाजिक विज्ञान में 100 में से 90 अंक प्राप्त करके कुल 91.4% अंक प्राप्त करते हुए स्वर्णिम सफलता प्राप्तकी। छात्रा सादिया शाहिद ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 100 में से 95 तथा अंग्रेजी में 100 में से 92 अंक प्राप्त करके तथा कुल 91% अंक एवं विद्यालय के मेधावी छात्र अर्श शर्मा ने विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में 93 अंक प्राप्त करते हुए कुल 90. 6 % अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के होनहार छात्र देवांश गोयल ने अंग्रेजी में 100 में से 93, विज्ञान एवं इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 100 में से 92 अंक प्राप्त करके एवं गार्गी कौशिक ने हिंदी में 100 में से 93 एवं इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 100 में से 97 अंक प्राप्त करके तथा अभय शर्मा ने अंग्रेजी एवं विज्ञान में 100 में से 92 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की होनहार छात्रा धानी बालियान ने सामाजिक विज्ञान में 100 में से 95 एवं विज्ञान में 100 में से 90 अंक प्राप्त करके एवं होनहार छात्र नैतिक अरोड़ा ने विज्ञान में 100 में से 95 तथा अंग्रेजी में 100 में से 92 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता की खुशियां एक दूसरे को मिठाई खिलाकर साझा की । विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अपने गुरुजनों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन एवं स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने सभी मेधावियों को उनकी स्वर्णिम सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों के आशीर्वाद के साथ-साथ कठिन परिश्रम एवं अपने गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन को दिया। सभी मेधावी विद्यार्थियों ने अपने भविष्य की योजनाओं के विषय में बताते हुए कहा कि भविष्य में उनका सपना अपने-अपने विषयों में उच्च अध्ययन करके देश की सेवा करना है।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 18






