टाउन हॉल जन आक्रोश रैली में राकेश टिकैत का विरोध जमकर हुई हुटिंग

Share :

मुजफ्फरनगर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुई जन आक्रोश रैली में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का जमकर विरोध हुआ। टाउन हॉल प्लानर में आयोजित कार्यक्रम में वहां मौजूद व्यापारी व अन्य लोगों ने उन्हें मंच से उतारते हुए कार्यक्रम में पहुंचने का जमकर विरोध किया। इस बीच मंच से वापस उतारते हुए धक्का-मुक्की में उनकी पगड़ी भी उतरकर गिर गई। हालांकि उनके पीछे चल रहे दो युवकों ने नीचे गिरने से पहले ही पगड़ी को पड़कर फिर से राकेश टिकट के सिर पर रख दिया। जन आक्रोश रैली में भारी विरोध के बीच राकेश टिकैत पुलिस सुरक्षा में अपने आवास पर पहुंचे, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इसे किसानों की मानसम्मान की लड़ाई बताते हुए शनिवार को महापंचायत का एलान कर दिया, जिसके लिए मुजफ्फरनगर का जीआईसी मैदान महापंचायत का स्थान निर्धारित हुआ।
मुजफ्फरनगर में शुक्रवार की दोपहर तीन बजे टाउनहाल मैदान में व्यापारियों और हिंदु संगठनों ने आतंकी हमले के विरोध में जनआक्रोश रैली कार्यक्रम की योजना बनाई थी। इसी के तहत तीन टाउनहाल मैदान में बाजार बंद कर व्यापारी व हिंदू संगठन के लोगों सहित जनप्रतिनिधि रैली में पहुंची। इसी बीच भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी जिलाध्यक्ष नवीन राठी, पवन राठी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और मंच पर चढ़ गए। इसी दौरान भीड़ ने राकेश टिकैत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें कार्यक्रम से भागने को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान व्यापारियों की भीड़ ने उन्हें मंच से नीचे उतार दिया। इस दौरान राकेश टिकैत व उनके समर्थकों और भीड़ के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। इसके चलते राकेश टिकैत की पगड़ी भी गिर गई, जिसे पीछे खड़े लोगों ने उठाकर दी। इसके बाद राकेश टिकैत कार्यक्रम स्थल से निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई