एसडी कॉलेज में बौद्धिक संपदा अधिकार है पर कार्यशाला आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर के अर्थशास्त्र विभाग एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा निर्देशन में चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला जिसका विषय बौद्धिक संपदा अधिकार है के अंतर्गत आज कार्यशाला के पांचवे दिन सुश्री विशाखा शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य विभाग एवं डॉ पीयूष शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर जंतु विभाग के द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए जिसके अंतर्गत विशाखा शर्मा ने बौद्धिक संपदा अधिकार के इस्तेमाल एवं इसकी महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला I डॉ पीयूष शर्मा ने उच्च शिक्षा में बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्व को विभिन्न बिंदुओं को लेकर विस्तार से चर्चा की कार्यक्रम में मंच का सफ़ल संचालन डॉक्टर प्रीतम सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र विभाग ने किया प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने पांच दिवसीय कार्यशाला के समापन के अवसर पर कार्यशाला में शामिल सभी वक्ताओं को प्रमाण पत्र एवं सम्मान चिन्ह देकर पुरस्कृत किया I कार्यक्रम की समाप्ति पर श्रीमती शुभी चौरसिया असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य विभाग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया कार्यक्रम में शिक्षक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal