बैंक कागजों के नाम पर पीएम सूर्य घर योजना में न करें आवेदक को परेशान: सीडीओ

Share :

मुजफ्फरनगर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को धरातल पर उतारने और उपभोक्ताओं को आ रही तमाम समस्याओं के निदान की खातिर विकास भवन सभागार में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सीडीओ ने बैंक अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष सात दिन में लोन देने तथा 3 किलोवाट क्षमता तक के सोलर पॉवर प्लांट में लोन लेने के लिए अनावश्यक रूप से कागजों के लिए लाभार्थियों को परेशान न किए जाने के निर्देश दिए। वहीं लाभार्थियों एवं वैण्डर्स से बैंक अधिकारियों द्वारा अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिये गये। हालांकि यह कहने में भी गुरेज नहीं की पीएम सूर्य ऊर्जा घर विद्युत योजना को बैंकों में कार्यरत प्रबंधक एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारी पलीता लगाने में लगे हैं। बैंक लोन के लिए इन अधिकारियों के द्वारा आवेदक को परेशान किया जा रहा है जिसके चलते इनके द्वारा रिजेक्ट पत्रावलियों को दोबारा लाइन पर लाने के लिए उपभोक्ता को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान दूर तक दिखाई नहीं देता।
मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न बैठक में अग्रणी जिला प्रबन्धक ने बताया कि 2 लाख तक के लोन के लिए आधार कार्ड, बैंक पास बुक, 1 फोटो, बिजली बिल के आधार पर ही सभी बैंक लोन करेंगे। सीडीओ ने अग्रणी जिला प्रबन्धक को जनपद के सभी बैंक शाखाओं को अपने स्तर से इस संबंध में आदेशित करने के निर्देश दिए। इसके साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों को सत्यापन एवं स्मार्टमीटर/नेटनाटर स्थापना एवं मीटर रीडिंग कार्यों को ससमय करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत ने बैठक में बताया कि विभाग द्वारा 15 मई तक स्मार्टमीटर उपलब्ध कराए जायेंगे। बैठक में एसबीआई बैंक, केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक, बैंक आॅफ बडौदा द्वारा लाभार्थियों से 3 किलोवाट संयंत्र की स्थापना में लोन लेने पर छत के मालिकाना हक का प्रमाण-पत्र मांगे जाने का मुद्दा उठाया। इस पर अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक को निर्देश दिए कि इस संबंध में सभी बैंकों के अधिकारियों से समन्वय करते हुए आदेश निर्गत करें। सभी वैण्डर्स को 50 हजार का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए मेन मार्किट में बैनर, पोस्टर, पम्पलेट्स द्वारा प्रचार-प्रसार कर संयंत्र की स्थापना गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा मुजफ्फरनगर को निर्देश दिए कि अग्रणी जिला प्रबंधक, विद्युत अधिकारियों से समन्वय कर संयंत्र स्थापना में आ रही समस्याओं का ससमय निराकरण करवायें व जनसमर्थ पोर्टल पर लोन में कुछ बैंकों के नाम नहीं दर्शाए जाने में आ रही समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई