डीएस पब्लिक स्कूल में ‘फन विद पेपर क्राफ्ट’ एक्टिविटी का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में मदर्स चाइल्ड एक्टिविटी के तहत फन विद पेपर एक्टिविटी का आयोजन हुआ। एक्टिविटी में फर्स्ट क्लास के बच्चों ने अपनी मदर्स के साथ उत्साह पूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी मदर्स के साथ मिलकर क्राफ्ट पेपर से एक से बढ़कर एक आकर्षक मॉडल बनाए। स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रही। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने निर्णायक मंडल के रूप में बच्चों एवं गतिविधि में भाग ले रही मदर्स का उत्साहवर्धन किया। आयोजित एक्टिविटी में सुषमा, ज्योति, प्रियंका, अमिता, मंजू, नीलम, मनीषा, बबली सरिता, प्रीति, नेहा, हसन फातिमा, सुनैना, स्वाति ,आरती, रीना, मीति, दीपमाला एवं सायमा ने अपने बच्चों के साथ सुंदर पेपर क्राफ्ट मॉडल के रूप में पेपर बैग, माता सरस्वती का कमल आसन, जापानी पंखा, फ्रूट्स बॉस्केट, ग्रीटिंग कार्ड, फोटो फ्रेम, कैटर पिलर, बंग, मोर, सांप एवं अन्य आकर्षक मॉडल बना कर ध्यान आकर्षित किया।


एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने एक्टिविटी में प्रतिभाग कर रही सभी मदर्स को उनके सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी के द्वारा बनाए गए मॉडल्स की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा ज्योति माता दक्ष खेर, स्वाति माता आरवी चौधरी को प्रथम, मीति माता सक्षम शर्मा, प्रीति माता अथर्व चंदेल, सुषमा माता अंश को द्वितीय एवं मनीषा माता राव्या काकरान, सरिता माता आदित्य एवं प्रीति माता आरोही को तृतीय घोषित किया। वहीं आरती, बबली, अमिता, नीलम एवं प्रियंका को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। सभी विजेताओं को उनकी मदर्स के साथ सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। शेष प्रतिभागियों में नेहा ,हसन फातिमा ,सुनैना वर्मा, रीना ,दीपमाला एवं सायमा को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ प्रतिभाग कर रही मदर्स ने इस एक्टिविटी के आयोजन के लिए विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया। सभी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा बच्चों तय के साथ-साथ उन्हें भी अपनी प्रतिभा एवं सृजनशीलता दिखाने के लिए उन्हें मंच प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं प्रबंध को देखकर उन्हें बहुत ही प्रसन्नता का अनुभव हुआ। साथ ही अपने बच्चों के साथ मंच पर आकर पुरस्कार प्राप्त करना भी सभी के लिए एक स्मरणीय अनुभव रहा। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal