बढ़ी मुश्किलें: ईओ की गाड़ी भुगतान मामले में कंप्यूटर आपरेटर पर गिरी गाज

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका के निर्माण विभाग में क्लेरिकल मिस्टेक के बहाने मात्र 25 हजार के भुगतान को ढाई लाख रुपये के भुगतान आदेश मामले में बीते दिवस हुए हंगामे के बाद उक्त मामले में अब विभाग के कम्प्यूटर आॅपरेटर पर गाज गिरी है। चेयरपर्सन ने इस मामले में नाराजगी व्यक्त करने के साथ ईओ ने दोषी के विरुद्ध कार्रवाई के बीच ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत कम्प्यूटर आॅपरेटर को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भुगतान का संशोधित आदेश तैयार कराकर लेखा विभाग को भेजा है। हालांकि इसमें निर्माण विभाग के लिपिक पर कार्यवाही न होने को लेकर चर्चा जारी है।
पालिका बोर्ड की सहमति के चलते ईओ के लिए किराये पर ली गाड़ी के भुगतान पत्रावली में 25 हजार के स्थान पर ढाई लाख रुपए धनराशि अंकित किए जाने का मामला दूसरे दिन भी पालिका में चर्चा में रहा। उक्त पत्रावली को लेखा विभाग में भुगतान की स्वीकृति के साथ भेजे जाने और विभाग में कार्यरत लिपिक द्वारा पत्रावली में परीक्षण के बाद मिली अनियमितता पकड़े जाने के बाद छिड़े विवाद में शुक्रवार को पहली कार्रवाई हो गई। मामले में गंभीर त्रुटि के दोषी के रूप में कंप्यूटर आॅपरेटर को मोहरा बना दिए जाने का मामला पूरे दिन चर्चा में रहा। हालांकि निर्माण लिपिक पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसे ले कर तमाम सवाल उठ रहे हैं। बीते दिवस इस गलती के लिए निर्माण विभाग लिपिक ने मात्र क्लेरिकल मिस्टेक कहकर पल्ला झाड़ दिया। जबकि यह लिपिक पहले लेखा विभाग में ही कार्यरत रहा था। इस दौरान लिपिक पर पहले भी अनियमितता के गंभीर आरोप लग चुके हैं। लेखा विभाग के लिपिक द्वारा इस मामले की जानकारी ईओ और चेयरपर्सन को भी दी थी। इस मामले में चेयरपर्सन ने नाराजगी जताते हुए अपने स्तर से जांच कराने के साथ भुगतान आदेश टाइप करने वाले कम्प्यूटर आॅपरेटर रजत अग्रवाल की भूमिका को संदिग्ध पाये जाने पर ईओ को कार्यवाही करने के आदेश दिए।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि निर्माण विभाग में कम्प्यूटर आॅपरेटर रजत अग्रवाल बतौर ठेका कर्मी के रूप में लंबे समय से कार्यरत हैं, जिसके द्वारा पूर्व में भी टाइपिंग एरर की शिकायत सामने आई थी। चेयरपर्सन के आदेश पर ठेकेदार को आदेशित किया है कि वो विभाग से रजत अग्रवाल को हटाकर नए कम्प्यूटर आॅपरेटर की तैनाती करें। रजत अग्रवाल की पालिका में किसी भी पटल पर सेवा पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही गाड़ी के किराये की तय राशि 25 हजार रुपये की दर से भुगतान का संशोधित आदेश विभाग को भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal