मुजफ्फरनगर। एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर हुए मुकाबले में सिल्वर टोन ने अपनी मजबूत पकड़ व क्षेत्र रक्षण की बदौलत आरपीएल राइडर्स को 7 विकेट से पराजित करते हुए टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की। इससे पूर्व रविवार को शुरू मैच में आरपीएल राइडर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान मैदान में खेलने उतरे विवेक 25 और निशांत 27 रन बनाने के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। उधर, कुशल क्षेत्र रक्षण की बदौलत गौरव ने चार विकेट और प्रशांत सूर्या ने तीन विकेट लेकर आईपीएल राइडर्स को मात्र 93 रनों पर आॅल आउट कर दिया।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी सिल्वर टोन की टीम ने अपना पहला विकेट पहले ओवर में ही आदित्य के रूप में हालांकि बहुत जल्दी ही खो दिया, लेकिन हर्षित ने शानदार 63 रन बनाकर मैच को अपनी ओर मोड़ दिया। इस दौरान सिल्वर टोन टीम ने 13 ओवर में ही आसान सा लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इससे पूर्व मैच शुरू होने से पहले मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी विकास राठी के पिताजी को दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गई। बीते कुछ दिनों से नवाब सिंह बीमार चल रहे थे। क्रिकेट मैच के समापन समारोह में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुशल पाल, बीसीसीआई पिच क्यूरेटर रविंद्र चौहान, एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव उपस्थित रहे। मैन आॅफ द मैच 4 विकेट लेने वाले वाले गौरव तोमर, फाइटर आॅफ मैच हर्षित राठी, बेस्ट फील्डर अर्पण को दिया गया। इस मैच में निर्णायक की भूमिका मौ. आदिल एवं मौ. शाहिद ने निभाई। थर्ड अंपायर के रूप में रवि कौशिक और फोर्थ अंपायर शादाब रहे। आॅनलाइन स्कोरिंग पलक शर्मा रही। इस दौरान मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, संजय शर्मा, अजय जैन, कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी, अरशद आदि उपस्थित रहे।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 23






