मुजफ्फरनगर। रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गांधी कालोनी में खालसा साजना दिवस वैसाखी पुरब धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। श्री गुरु सिंह सभा के स्टेज सचिव सरदार अवतार सिंह जझ के द्वारा गुरु साहिब की हजुरी में श्री गुरु सिंह सभा की कमेटी का समूह साथ संगत की मौजूदगी में की। सरदार सतपाल सिंह मान प्रधान, सरदार अजीत सिंह मलिक महासचिव, सरदार जगदीप सिंह (GNR) स्कूल मैनेजर एव सदस्य, ससरदार हरजीत सिंह गुराया, सरदार चनप्रीत सिंह बेदी, सरदार गुरुचरण सिंह बराड, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी आदि की घोषणा की गयी। इस अवसर पर नियुक्त प्रधान सरदार सतपाल सिंह मान ने सभी आयी हुई संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मदारी मुझे दी गयी हैं, मैं उसे हमेशा पंथ व समाज के लिए दिन रात हर समय उपलब्ध होकर सभी के सहयोग से सेवा करता रहूंगा, जल्द ही सब कमेटियों की घोषणा कर दी जाएगी।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






