मुजफ्फरनगर में करीब 23 घंटे चलायमान रहा श्री बालाजी का स्वर्ण रथ

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत की सबसे बड़ी रथयात्राओं में शुमार श्री बालाजी धाम मंदिर की हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शोभयात्रा शनिवार प्रात: 10 बजे प्रारंभ होकर करीब 19 घंटे के उपरांत पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद रविवार को सवेरे 9 बजे मंदिर परिसर पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे दिन और रातभर भगवान श्री बाला जी महाराज अपने स्वर्ण रथ पर सवार होकर भक्तों का कल्याण करने के लिए उनके घर और प्रतिष्ठानों तक इस बीच पहुंचे। वहीं भक्तों ने भी इस बीच दिल खोलकर उनका अपनी क्षमता के साथ स्वागत किया। इस दौरान भक्तों ने श्री बालाजी की महिमा का गुणगान करते हुए आस्था व भक्ति के सागर में जम कर गोते लगाते हुए पूरी रात शहरवासी जागते रहे। इस बीच बाबा का रथ खींचने को युवा भक्तों का उत्साह चरमोत्कर्ष पर दिखाई दिया। इस बीच आस्था की इस गंगोत्री में डूबे भक्तों का स्वागत व सत्कार करने के लिए सुबह 10 बजे से शुरू हुए भंडारों का दौर आधी रात के बाद तक भी चलता रहा।
श्री बालाजी के जन्मोत्सव पर शनिवार को श्री बालाजी धाम मंदिर भरतिया कालोनी से निकाली भव्य रथयात्रा के बीच पूरा नगर बालाजी महाराज के रंग में रंगा दिखा। इस बीच करीब 07 किमी लंबे यात्रा मार्ग पर हजारों युवक जहां तहां भक्ति रस में डूबे नृत्य करते दिखाई दिए, वहीं यात्रा मार्ग पर कदम-कदम पर डीजे, डिजीटल लाइटों के साथ पालिका की ओर से की पथ प्रकाश की व्यवस्था से पूरा नगर जगमगाता रहा। इस बीच करीब 3 बजे श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण रथ नगर में भ्रमण करने के बाद शिवचौक पर पहुंचा, जहां उनके स्वागत में पूरा शहर जागता दिखाई दिया। श्री बालाजी धाम मंदिर भरतिया कॉलोनी से शनिवार प्रात:10 बजे मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चना के साथ अतिथियों व आम भक्तों की मौजूदगी में श्री बालाजी धाम मंदिर भरतिया कॉलोनी परिसर से नारियल फोड़कर श्री बालाजी की भव्य रथयात्रा का शुभारंभ किया। इस बीच स्वर्ण रथ पर स्वर्णमय श्रृंगार के बीच में विराजे भगवान बालाजी के बालरूप का पूजन- अर्चन करने को भक्तों की भीड़ सड़कों पर उमड़ी रही। इस दौरान श्री बालाजी धाम मंदिर समिति से जुड़े इस व्यवस्था में मुख्य रूप से मंदिर से जुड़े प्रमुख उद्यमी भीम कंसल, चन्द्रकिरण गर्ग एवं सुरेश चन्द बंसल, हरिशंकर तायल अध्यक्ष, कुलदीप कुमार, अश्वनी कुमार, विजय बंसल, अमरीश सिंघल, दिनेश गर्ग, चाचा जेपी गोयल, नितिन गोयल, शिवम तायल, विवेक गर्ग, अमन गोयल, संजीव गर्ग, रजत गोयल, अमित कुमार, प्रवीण तायल, अंकित तायल, रविन्द्र जैन, प्रवीण गर्ग, विकास अग्रवाल, श्रवण गुप्ता, अंकित गर्ग, उदित गर्ग, व्यापारी नेता संजय मित्तल, संजय मिश्रा, सुनील तायल, रजत राठी, प्रतीक कंसल, मुन्ना गर्ग, शुभम तायल आदि मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अलावा हजारों की संख्या में बाबा के भक्तों का सहयोग रहा।
शनिवार सवेरे करीब 10 बजे स्वर्ण रथ पर सवार होकर भक्तों का कल्याण करने नगर में पहुंचे भगवान श्रीबाला जी महाराज अपने भक्तों के संग झूमते-नाचते व रामनाम के रस में सराबोर होकर भक्तों के मंगल व कल्याण को नगर भ्रमण में रहे। रविवार सुबह श्री बाला जी महाराज स्वर्ण रथ पर सवार होते हुए करीब 9 बजे वापस श्री बालाजी धाम मंदिर भरतिया कॉलोनी में पहुंच पूजा अर्चना के बाद विराजमान हुए। इस बीच मंदिर परिसर में जय श्रीराम और बालाजी महाराज के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई