डीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दिया ताजे फल-सब्जियां खाने का संदेश

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए मौसमी ताजे फल एवं सब्जियां खाने का संदेश दिया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने लघु नाटिका द्वारा फ्रूट्स एवं वेजिटेबल मार्किट का मंचन करके बदलते मौसम की मार से बचने के लिए तथा स्वस्थ रहने के लिए पोषण से भरपूर फल एवं सब्जियां खाने का संदेश दिया तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान नन्हें मुन्ने बच्चे फलों तथा सब्जियों की वेशभूषा में सजकर आए।
डीएस पब्लिक स्कूल में संपन्न कार्यक्रम में क्लास फर्स्ट से युग, ख्याति, देव एवं वाणी एवं क्लास सेकंड से दक्ष, रबीत, मोक्षिता, सिद्धि एवं रुदवी ने फ्रूट्स मार्केट बनाकर विभिन्न फलों में उपस्थित विटामिन्स एवं पोषक तत्वों के विषय में बताया। वहीं क्लास फर्स्ट से अनन्या सैनी, निविषका, आयुष, अथर्व, आरोही, रवीत, वैदिक, श्रीकांत आदि ने सेब, आम, केला, अंगूर स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन एवं लीची जैसे विभिन्न फलों तथा शिमला मिर्च, लौकी, पपीता, बैंगन एवं भिंडी जैसी सब्जियों की वेशभूषा में सजकर आए एवं फल तथा सब्जियां खाने का संदेश दिया। क्लास यूकेजी से पार्थ, अवतार, रिद्धि, काव्या, प्रगति, दिविशा, पल्लवी, विहान, अश्विनी एवं क्लास एलकेजी से श्रेयांश ,आर्वी, वेदिका, अदिति, अथर्व, इनाया, अदित आदि ने सेब, आम, पपीता, अंगूर, केले जैसे फलों व मौसमी सब्जियों की वेशभूषा में सज कर आए। क्लास नर्सरी से तन्मय, शानवी, रियांश, कृशांस तथा त्रिशान ने आम तथा सेब सहित मौसमी फलों की ड्रैस में सजकर फल व सब्जियां खाने का संदेश दिया। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने उत्साह पूर्वक इस गतिविधि में भाग लेने के लिए बच्चों की सराहना करते हुए उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्टिविटी इंचार्ज हेमलता वर्मा, निशा कौशिक, उमंग त्यागी, पूनम यादव, स्वाति खेड़ा, रोहिणी अरोड़ा एवं पारुल गोयल सहित सभी का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई