चतुर्दशी तिथि पर नगर के देवी मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Share :

मुजफ्फरनगर। चैत्र माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शुरू हुए नवरात्र महोत्सव का शुक्रवार को मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व हवन के साथ संपन्न हो गया। नवरात्र महोत्सव के बीच घरों से मंदिरों तक भक्ति संगीत की रसधारा के साथ श्रद्धालुओं ने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। इन्हीं व्यवस्थाओं के बीच भक्तों ने दुर्गा मां की पूजा-अर्चना के बीच व्रतों का पारायण प्रसाद के वितरण के बीच किया। महोत्सव की कड़ी में शुक्रवार को घरों से मंदिरों तक पूजा-अर्चना शुरू हुई, जो दोपहर बाद तक जारी रही। वहीं तमाम देवी मंदिरों में दर्शनों को भक्तों की भीड़ दिखाई दी। ऐसे में मंदिरों में लंबी कतारों के साथ श्रद्धालुओं को घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी। इस दौरान महोत्सव के बीच घरों से मंदिरों तक हर ओर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को घर-घर पूजा-अर्चना के बीच गांधी कॉलोनी स्थित माता श्री वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार में इस बीच भोर होने के साथ मंदिर प्रांगण में माता की पूजा-अर्चना के साथ दुर्गा के नौ स्वरूपों को प्रसाद का भोग लगाने की खातिर भक्तों की लंबी कतारें मां के दर्शनों को लगी रही। इस दौरान श्री वैष्णो देवी मंदिर समिति की ओर से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष रूप से सज्जा की गई। वहीं सुरक्षा कारणों से श्री वैष्णो देवी मंदिर परिसर में प्रबंध समिति द्वारा तमाम व्यवस्था की गई थी। इस दौरान भारी पुलिस बल गांधी कॉलोनी में मौजूद रहा। मंदिर क्षेत्र में भक्तों के बीच में बढ़ती संख्या के बीच लंबी कतारें लगने से उक्त भक्तों को प्रसाद चढ़ाने के लिए इंतजार भी करना पड़ा। इस दौरान भक्तों के माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को प्रसाद चढ़ाने के साथ वस्त्र, छत्र व श्रृंगार का सामान चढ़ाने का क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। वहीं भक्तों द्वारा इस बीच मां की आराधना के साथ भजन कीर्तन में प्रतिभाग किया गया। गांधी कॉलोनी श्री वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में इस बीच व्यवस्था को बनाने में मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारियों व अन्य सेवादारों का विशेष सहयोग रहा।
वहीं, भरतिया कालोनी स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर परिसर में महिला मंडल द्वारा मां भगवती के स्वरूप की पूजा अर्चना के साथ ही भजन कीर्तन आयोजित किया गया। इसके अलावा नई मंडी भोपा रोड संजय मार्ग स्थित जय मां शक्ति मंदिर में नवरात्र पूजा के दौरान महिला मंडल की ओर से दोपहर बाद भजन कीर्तन कर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का गुणगान किया गया। वहीं गांधी कॉलोनी सुभाष नगर स्थित शिव-शक्ति शनि मंदिर में पंडित योगेश शर्मा के सान्निध्य में तमाम श्रद्धालु भक्ति की गंगा में डुबकी लगाते हुए दिखाई दिए। नगर के अन्य देवी मंदिरों में काली नदी घाट स्थित पौराणिक श्री सिद्धपीठ देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दुर्गा पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में पहुंची, जहां भक्तों द्वारा माता रानी की पूजा के साथ प्रसाद चढ़ाने का क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। यहां संजय अग्रवाल समेत मंदिर समिति के पदाधिकारी व सेवादार व्यवस्था बनाने में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal