मुजफ्फरनगर। सोमवार को एक बैठक व्यापारी नेता संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान नवीन मंडी स्थल पर हुई जिसकी अध्यक्षता श्रीभगवान शर्मा व संचालन अमित वत्स ने किया। बैठक में आगामी 27 अप्रैल को भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा नगरीय क्षेत्र में धूमधाम के साथ निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
सोमवार को नवीन मंडी स्थल पर आयोजित ब्राह्मण समाज की इस बैठक में सभी ने भगवान श्री परशुराम जी के उद्घोष किए जाने के साथ भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया। इस दौरान अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में मुख्य रूप से संजय मिश्रा, श्रीभगवान शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, संदीप शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, संजय शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, संदीप शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, अविनाश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, बिट्टू शर्मा, सुबोध शर्मा, अखिल वत्स, सुशील शर्मा, सचिन शर्मा, ध्यान चंद शर्मा, रविन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






