मुजफ्फरनगर। हरियाणा में 28 से 31 मार्च तक मोरनी हिल्स पंचकुला हरियाणा में 21 सीनियर, जूनियर व सब-जूनियर साइक्लिंग का आयोजन हरियाणा स्टेट साइक्लिंग एसोसिएशन की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में एस डी कॉलेज बीपीएड की छात्रा महिला वर्ग में सहारनपुर की चांदनी ने पंचकुला में आयोजित 2025 (एमटीबी) इवेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर क्वालिफाई किया और प्रदेश के साथ एसडी कॉलेज का भी नाम रोशन किया। चांदनी का नेशनल खेलों में आॅल इंडिया के लिए चयन होने पर प्रधानाचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया और जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया । इसके साथ शारीरिक शिक्षा के विभाग अध्यक्ष डॉ. अंशुल शर्मा ने भी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं डॉ. नितिन कुमार, डॉ. संदीप, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. नागेंद्र, डॉ. कर्मजीत कौर, डॉ. आदित्य आनंद व डॉ. प्रणव शर्मा ने छात्रा को आशीर्वाद दिया।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






