मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग टी-20 का स्टेडियम में भव्य शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पहली बार आयोजित हुए मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ सोमवार को सहारनपुर मंडलायुक्त अटल कुमार राय व डीएम उमेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस बीच अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़ने के साथ किया। शुभारंभ अवसर पर मंडलायुक्त अटल कुमार ने कहा कि मैं क्रिकेट एसोसिएशन को इस शानदार व भव्य आयोजन के लिए बधाई देता हूं। इस तरह के आयोजन ही युवाओं के टैलेंट को आगे लेकर आते हैं और यहां से बहुत से युवा आगे जाकर देश के लिए भी खेलेंगे।


इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि नुमाईश मैदान पर इस बार जिस तरह की तैयारी व व्यवस्थाएं हैं उसे देखकर लगता है कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेशनल लोग कर रहे हैं। जिस तरीके से तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, उससे विदेश में बैठे लोग भी मुजफ्फरनगर में हो रहे क्रिकेट का आनंद लेंगे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन को बधाई देते हुए हर संभव मदद दिए जाने का अश्वासन दिया। इस दौरान यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक डॉ. युद्धवीर सिंह, क्रिकेट डेवलपमेंट समिति के चेयरमैन राकेश मिश्रा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप आदि उद्घाटन अवसर पर मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स सटेडियम में पधारने पर मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, संयुक्त सचिव ओम देव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी, अरशद आदि ने पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से शहर के उद्योगपति एवं वरिष्ठ नागरिकों में राकेश बिंदल, सतीश गोयल, विपिन जैन, मयंक बिंदल, नरेंद्र गोयल, करण स्वरूप, शशांक जैन, निरंकार स्वरूप, अंकित संगल, अमित गर्ग, नवीन गर्ग, पराग बंसल, श्रवण गर्ग, वार्ड सभासद अमित पटपटिया, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रवि कांत शर्मा, नवनीत गुप्ता समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई