बुधवार से शुरू होगी जिले में 4 केन्द्रों पर मूल्यांकन प्रक्रिया

Share :

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज यूपी बोर्ड की परीक्षाएं निर्विघ्न एवं नकलविहीन संपन्न होने के बाद जनपद मुख्यालय पर अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन की तैयारी शुरू हो रही है। जिला मुख्यालय पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को चार केंद्र बनाए गए हैं। इन मूल्यांकन केन्द्रों पर बुधवार यानि 19 मार्च से जनपद में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। उधर, यूपी बोर्ड परीक्षा की सफलता के बाद जिले में तय व्यवस्था के बीच सोमवार को इन परीक्षकों एवं डीएचई को मूल्यांकन केन्द्रों पर पहुंच अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी, लेकिन केंद्रों पर सोमवार को अधिकांश परीक्षक नहीं पहुंचे। केंद्र के मुख्य परीक्षकों ने डीआईओएस को इस संबंध में अवगत करा दिया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इसी माह 12 मार्च को प्रदेश के साथ जिले में निर्विघ्न संपन्न हो गई थी। शिक्षा विभाग द्वारा अब आगामी 19 मार्च से इन प्राप्त सभी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन के लिए जनपद में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जहां इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए एसडी इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया है। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा के लिए डीएवी इंटर कॉलेज के साथ इस्लामिया इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया है। इन मूल्यांकन केंद्रों पर इस बार कुल 1521 परीक्षकों को इन उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए तैनात किया है। वहीं इनके उपर 197 डीएचई तैनात रहेंगे। सभी परीक्षक 31 मार्च तक एक लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेंगे। जनपद मुजफ्फरनगर के चार मूल्याकंन केंद्रों पर 1521 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो अलग-अलग विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेंगे। चारों मूल्याकंन केंद्रों पर सोमवार को परीक्षकों को अपने कॉलेजों से रिलीव होकर उपस्थिति दर्ज करानी थी। इस बीच मूल्याकंन केंद्रों पर कुल 140 परीक्षक भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने नहीं पहुंचे। उधर, परीक्षकों का कहना है कि अभी मूल कॉलेजों से उन्हें रिलीव नहीं किया है, ऐसे में केंद्रों पर पहुंच नहीं पाए, जैसे ही रिलीव होंगे, निर्धारित मूल्यांकन केन्द्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ड्यूटी दी जाएगी।

इन्होंने कहा-
डीआईओएस राजेश सिवास ने बताया कि 19 मार्च से जनपद में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन करने की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी परीक्षकों व डीएचओ को चिन्हित कर कॉलेजों को रिलीव करने के आदेश भेज गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई