ई-लॉटरी से 303 दुकानों की आबकारी विभाग में हुई धनवर्षा

Share :

मंडलायुक्त की मौजूदगी में संपन्न हुआ दुकानों का आवंटन
भांग की बिक्री से आबकारी विभाग कमायेगा 19 लाख
जिले में 303 दुकानों के लिए प्राप्त हुए थे 3799 आवेदन
मुजफ्फरनगर। आबकारी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद में देशी-विदेशी मदिरा के साथ भांग और कम्पोजिट दुकानों को आवंटित कराने में सफलता अर्जित करते हुए आवेदन पत्रों की बिक्री से ही करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। वहीं पहली बार जनपद में कंपोजिट दुकानों को आवंटित किया गया। ई-लॉटरी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन दुकानों के आवंटन के दौरान मंडलायुक्त बतौर नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। वित्तीय वर्ष के प्रारंभ से पूर्व ही इन दुकानों के ठेकेदारों को आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश भी आबकारी विभाग को दिए। जनपद में स्थित सभी 303 दुकानों का आवंटन करने में विभाग सफल रहा और इनके लिए ई-लॉटरी को पोर्टल पर विभाग को 3799 लोगों ने आवेदन कर दावेदारी जताई थी।
सरकार की नई आबकारी नीति के तहत गुरूवार को पुलिस लाइन परिसर में जिले में संचालित 303 दुकानों का व्यवस्थापन किए जाने के उद्देश्य से ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। इसके लिए विभाग ने पूर्व में आवेदन मांगे थे। पुलिस लाइन परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में गेट पर चैकिंग के बाद आवेदकों को ई-लॉटरी क्षेत्र में प्रवेश दिया गया। आवेदकों की हाजिरी के बाद श्रेणीवार दुकानों के लिए ई लॉटरी निकालने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न होने पर मीडिया को चर्चा करते हुए सहारनपुर मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी स्तर पर 303 दुकानों के व्यवस्थापन के लिए ई-लॉटरी संपन्न कराई गई।

इन्होंने कहा-
आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि जिला मुजफ्फरनगर में 303 दुकानों के व्यवस्थापन के लिए ई-लॉटरी संपन्न कराई गई। इसमें जिले की देशी शराब की 171, कम्पोजिट शॉप की 120, मॉडल शॉप्स की 10 एवं भांग की 02 दुकानों की ई-लाटरी प्रकिया रिजर्व पुलिस लाईन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में नोडल अधिकारी मण्डलायुक्त अटल कुमार राय, जिला स्तरीय समिति के सदस्य डीएम उमेश मिश्रा, डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह की मौजूदगी में पूर्ण की गई। ई-लॉटरी स्थल पर बडी स्क्रीन से आवेदकों को ई-लॉटरी की पूर्ण प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से दिखाया गया। ई-लॉटरी हॉल में लगभग 1000 आवेदक व प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। देशी शराब की 171 दुकानों पर 2292, कंपोजिट शॉप की 120 दुकानों पर 1408, मॉडल शॉप की 10 दुकानों पर 94 एवं भांग की 02 दुकानों पर 05 आॅनलाईन आवेदन प्राप्त हुए है, जिनमें कुल 1876 आवेदक है। आॅनलाईन प्राप्त आवेदनों से सरकार को 19 करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपए का सरकारी राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि बुढ़ाना और शाहपुर में दो भांग दुकानों की भी ई-लॉटरी कराई गई, जिसमें आबकारी विभाग को 19 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इस दौरान एडीएम ई. नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी क्राइम प्रशान्त कुमार प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित पुलिस, प्रशासन, आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal