जनपद की 10 निकायों को मिले 15.37 करोड़ रुपए

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने जिले की दस निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुति के तहत 15.37 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। जनपद में मुजफ्फरनगर नगरपालिका को 10.61 करोड़ रुपए और खतौली को 1.47 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं कान्हा पशु आश्रय योजना में जिले के दो नगरीय निकायों को 21.84 लाख रुपए की राशि बेसहारा पशुओं के चारा-भूसा व्यवस्था को अवमुक्त किए हैं।
नगरीय निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से नगरीय निकायों को आय व्यय के आधार पर पंचम राज्य वित्त आयोग से सामान्य समनुदेशन में फरवरी माह का भुगतान जारी कर दिया गया। इसमें जनपद की 10 नगरीय निकायों में दो पालिका एवं 8 नगर पंचायतों को 15 करोड़ 37 लाख 82 हजार 985 रुपये की राशि जारी हुई है, जिसमें नगर पालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को 10 करोड़ 61 लाख 82 हजार 446 रुपये, खतौली पालिका को 01 करोड़ 47 लाख 74 हजार 14 रुपये की धनराशि मिली है। वहीं नगर पंचायत बुढ़ाना को 69,11,634, मीरांपुर नगर पंचायत को 51,29,266, नगर पंचायत पुरकाजी को 45,99,991, चरथावल नगर पंचायत को 37,29,493, शाहपुर नगर पंचायत में 34 लाख 17 हजार 998 रुपए, जानसठ नगर पंचायत को 33 लाख 63 हजार 214 रुपए, नगर पंचायत भोकरहेडी को 30 लाख 23 हजार 548 रुपए व नगर पंचायत सिसौली को 26 लाख 51 हजार 381 रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
वहीं दूसरी ओर जिले में कान्हा गौशाला व बेसहारा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत निकायों द्वारा पूर्व में प्राप्त धनराशि के लिए उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के बाद शासन स्वीकृति पर 34 निकायों को गौशालाओं के लिए 8.58 करोड़ रुपये की राशि नगरीय निकाय निदेशालय ने जारी कर दी। इसमें जिले की दो नगर पंचायतों को भी 21.84 लाख रुपये जारी किए हैं। इनमें नगर पंचायत सिसौली को 11.83 लाख एवं नगर पंचायत चरथावल को 10.01 लाख रुपये मिले हैं। यह पैसा गौशालाओं में देखरेख के लिए रखे गौवंशीय बेसहारा पशुओं के चारा-भूसा व्यवस्था के लिए जारी किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal