मुजफ्फरनगर। नगरपालिका में मैन पॉवर बढ़ने से कामकाज भी सुलभ और सुगम हो रहे हैं। निर्माण विभाग में शासन स्तर से तबादले पर आए नए जेई को क्षेत्र आवंटित करते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दोनों अवर अभियंताओं के बीच कार्य विभाजन कर दिया है। अब एक जेई को 25 और दूसरे को 30 वार्डों की जिम्मेदारी दी है।
बीते दिनों नगर निगम बनारस में कार्यरत जेई राजीव सोनकर का शासन ने नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के लिए तबादला किया था। जिन्होंने बीते दिनों यहां पहुंचने के बाद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से मुलाकात करते हुए अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया था। जेई राजीव सोनकर मूल रूप से गोरखपुर जनपद के निवासी हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अवर अभियंता निर्माण राजीव सोनकर को कार्य विभाजन करते हुए अब उनको शहर के 55 में से 25 वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी है। वो शहर के वार्ड 01 से 4, 8, 9, 12, 15, 17, 18, 21, 23, 27, 29, 30, 32, 38, 51, 52 और 55 में निर्माण विभाग के कामकाज देखेंगे। वहीं शेष सभी 30 वार्ड का दायित्व अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार पर रहेगा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि निर्माण विभाग में एक अन्य जेई के आ जाने के बाद विभागीय स्तर पर कामकाज की रफ्तार बढ़ेगी और कार्यों को समय से सुचारू बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






