मुजफ्फरनगर से नोएडा को सीधी बस सेवा की उठी मांग मंत्री कपिल देव ने आरएम सहारनपुर को लिखा पत्र

Share :

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर से नोएडा के लिए दो रोडवेज बसें संचालित किए जाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहारनपुर को निर्देश दिए हैं, जिसके क्रम में अब शीघ्र ही इन रोडवेज बसों का संचालन इस मार्ग पर शुरू हो जाएगा।
नगर विधायक व यूपी सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय से नोएडा के लिए प्रतिदिन क्षेत्र से हजारों की संख्या में व्यापारी, छात्र-छात्राओं के साथ व्यवसायी एवं नौकरी करने वाले सफर करते हैं, लेकिन जिला मुजफ्फरनगर से नोएडा के लिए यातायात की कोई सीधे सुविधा न होने के कारण तमाम लोगों को इस स्थिति में ट्रेनों से चलकर जनपद गाजियाबाद में मजबूरीवश उतरना पड़ता है और फिर वहां से मैट्रो या सिटी बस में इधर से उधर परेशान होते हुए किसी तरह से अपने गंतव्य तक की यह यात्रा काफी परेशानियों को उठाकर पूरा करनी पड़ती है।
जनपद मुजफ्फरनगर के लोगों को यातायात में होने वाली इन समस्याओं के संबंध में यात्रियों द्वारा बीते दिनों मंत्री कपिल देव को अवगत कराया। जिसके क्रम में मंत्री कपिल देव द्वारा यात्रियों को हो रही परेशानियों के दृष्टिगत आरएम रोडवेज सहारनपुर को जिला मुख्यालय से दो रोडवेज बसें संचालित किए जाने के लिए स्वीकृति प्रदान करने के लिए निर्देशित किया है, जिससे प्रतिदिन आने-जाने वाले इन यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भविष्य में किसी असुविधाओं का सामना न करना पड़े और भविष्य में मुजफ्फरनगर से नोएडा, ग्रेटर नोएडा तक रोडवेज के संचालन से यात्रियों का सफर सुगम एवं आसान बन सके। उन्होंने निर्देशित किया कि मुजफ्फरनगर से चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन क्रमश: सुबह 07 बजे एवं दूसरी 08 बजे डिपो से चल कर नोएडा पहुंचेगी और उधर से शाम 07 बजे एवं दूसरी 08 बजे रात्रि को चलकर मुजफ्फरनगर के लिए प्रस्थान करेंगी। इन रोडवेज बसों को बाद में यात्रियों की जरुरत के आधार पर संशोधित कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई