डीएस पब्लिक स्कूल ने किया शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। यहां डीएस पब्लिक स्कूल में मां भारती के अमर सपूत एवं क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को उनके बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन, प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने क्रांतिकारी, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन तथा देश सेवा के लिए उनके त्याग एवं बलिदान के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आजाद वीरता, त्याग, बलिदान एवं साहस का ऐसा उदाहरण है जो इतिहास में मुश्किल से मिलता है। चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की लड़ाई लड़ने के लिए क्रांतिकारियों का मजबूत संगठन खड़ा किया। भगत सिंह, राजगुरु ,सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों को साथ लेकर उन्होंने ब्रिटिश सरकार की जड़ें हिला दी।
प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने भी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ उन्हें नमन करते हुए उनकी वीरता, साहस एवं उनके बलिदान का बखान किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाते हुए साथियों के साथ काकोरी एक्शन तथा लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने के लिए सांडर्स वध, दिल्ली असेंबली बम एक्शन जैसे कई क्रांतिकारी कारनामों से अंग्रेज सरकार में उनके नाम से ही भय हो गया था। उनके शौर्य, साहस एवं वीरता का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि आजाद ने वीरता की नई परिभाषा लिखी। उन्होंने देश की युवा पीढ़ी को चंद्रशेखर आजाद की वीरता, देशभक्ति एवं आदर्श से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए हमेशा तन,मन और धन से समर्पित रहने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई