डीएस पब्लिक स्कूल ने विज्ञान दिवस पर किया महान वैज्ञानिक सीवी रमन को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। आज यहां डी एस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर महान वैज्ञानिक सीवी रमन को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा सहित विद्यालय के विज्ञान के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भारत रत्न तथा नोबेल पुरस्कार विजेता सर सीवी रमन के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धा पूर्वक नमन किया। इस अवसर पर स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन ने भौतिकी में सर सीवी रमन के योगदान तथा उनके द्वारा किए गए शोधों तथा उनकी खोजों के विषय में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि प्रकाश के विवर्तन पर सीवी रमन की खोज, रमन प्रभाव ने दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए तथा आने वाली पीढ़ी के लिए भौतिकी में प्रकाशिकी से संबंधित अनेकों उलझनों को सुलझाने की रहा प्रशस्त कर दी । उन्होंने विश्व कल्याण एवं मानव विकास में विज्ञान एवं वैज्ञानिक आविष्कारों की भूमिका तथा उनकी उपयोगिता एवं उनकी महत्ता पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए विद्यार्थियों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा वैज्ञानिक अभिरुचि उत्पन्न करना शिक्षा के उद्देश्यों में से एक प्रमुख उद्देश्य है। विज्ञान के बिना विकसित एवं सभ्य समाज की कल्पना करना कठिन है। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने भी महान वैज्ञानिक डॉ सी सी रमन को नमन करते हुए उनके जीवन तथा उनकी प्रतिभा एवं उनकी वैज्ञानिक खोजों के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में जन्मे सीवी रमन बचपन से ही नैसर्गिक प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अल्पायु में ही मैट्रिक की परीक्षा पास कर ली थी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज से बीए की परीक्षा में पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया था, साथ ही 1907 में गणित में प्रथम श्रेणी एवं विशेष योग्यता सहित एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

सर सीवी रमन की प्रतिभा एवं बुद्धिमत्ता के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि सर सीवी रमन ने भारत सरकार के वित्त विभाग की प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करके असिस्टेंट एकाउटेंट जनरल के पद पर कलकत्ता में नियुक्ति भी प्राप्त कर ली थी,किंतु वैज्ञानिक अध्ययन में अधिक रुचि होने के कारण भारतीय परिषद (इंडियन अशोसिएशन फार कल्टीवेशन आफ साइंस ) की प्रयोगशाला से जुड़ गए। उन्होंने घर में ही प्रयोगशाला बना ली थी और समय मिलने पर वह उसी में प्रयोग करते रहते थे। उन्होंने प्रकाशिकी के अतिरिक्त ध्वनि के कंपन तथा उसके कार्यों के सिद्धांत पर भी शोध किया।सर सीवी रमन ने वस्तुओं में प्रकाश के चलने का अध्ययन किया एवं पता लगाया । भूमध्य सागर में पानी का रंग नीला दिखने के कारण पर शोध करते हुए उन्होंने अपना विश्व विख्यात रमन प्रभाव सिद्धांत दिया जिसके लिए उन्हें भौतिकी के प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को सर सीवी रमन से प्रेरणा लेकर प्रतिदिन के कार्यों में छुपे विज्ञान के रहस्यों पर विचार करने एवं तर्क करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal