कीर्ति भूषण प्रकरण में ईओ से निदेशक ने मांगा जवाब, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में इन दिनों रिटायर्ड लिपिक कीर्ति भूषण को नियम के खिलाफ क्वार्टर आवंटन करने के मामले में हाईकोर्ट इलाहाबाद में चल रहे केस को लेकर हलचल मची हुई है। इस मामले में पार्टी बनाये गये नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक ने अधिशासी अधिकारी से छह बिन्दुओं पर साक्ष्यों सहित आख्या तलब की है, ताकि उनके आधार पर वो प्रकरण में हाईकोर्ट द्वारा दिए गये आदेश के अनुपालन के सम्बंध में की गई कार्यवाही रिपोर्ट अपनी व्यक्तिगत पेशी के दौरान शपथ पत्र के रूप में दाखिल कर सकें। निदेशक का पत्र आने के बाद ईओ द्वारा आख्या तैयार करने के निर्देश दिए तो पालिका में पूरी हलचल मची नजर आई।
पालिका में लिपिक के पद पर कार्यरत रहे कीर्ति भूषण साल 2003 में सेवानिवृत्त हो गये थे। उनके द्वारा पहले पडाव और फिर पालिका परिसर टाउनहाल में आवासीय भवन का आवंटन अपने नाम करा लिया था। यह आवंटन उनके द्वारा आजीवन रूप से कराये जाने का दावा किया जाता रहा और पालिका से अपनी पेंशन राशि तथा अन्य देयकों का भुगतान भी लगातार मांगते रहे। पालिका की ओर से उनको देयकों का भुगतान करने से यह कहते हुए इंकार किया जाता रहा कि उनके द्वारा पालिका के भवन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है और इसका किराया भी नियमानुसार जमा नहीं कराया गया। इसके खिलाफ कीर्ति भूषण ने साल 2018 में हाईकोर्ट इलाहाबाद चले गये और याचिका दायर कर पालिका से उनके बकाया देय दिलाये जाने की गुहार लगाई। उनकी याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार और पालिका को आदेश जारी किये कि समस्त बकाया देय नौ प्रतिशत ब्याज के साथ कीर्ति भूषण को भुगतान किया जाये। इस आदेश पर लगातार सुनवाई चलती रही।
इसी बीच पालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कीर्ति भूषण के खिलाफ अवैध अध्यासी होने और बकाया किराये को लेकर कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार को जांच सौंपी थी, जिसमें कीर्ति भूषण के दावे के अनुसार उनकी पेंशन आदि देयकों का भुगतान करने के उपरांत भी पालिका भवन के किराये के रूप में करीब 30 लाख रुपये पालिका का बकाया तय किया गया। इसके साथ ही उनको भवन का आजीवन आवंटन भी नियमों के विपरीत पाया गया। यही रिपोर्ट पालिका प्रशासन ने हाईकोर्ट में दायर की थी, जिसके आधार पर 07 जनवरी 2025 को हाईकोर्ट ने कीर्ति भूषण को पालिका की सम्पत्ति पर अवैध अध्यासी मानते हुए भवन खाली कराकर बकाया किराये की वसूली करने के सख्त आदेश दिये। इसके अनुपालन में पालिका प्रशासन ने जनवरी में ही कीर्ति भूषण को नोटिस जारी किया और भवन खाली करा लिया गया। कोर्ट ने इस प्रकरण में नियमों के खिलाफ कीर्ति भूषण को भवन आवंटित किये जाने को लेकर नगर विकास विभाग के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अगली सुनवाई पर उपस्थित होने के भी आदेश दिये।
अब इस मामले में हाईकोर्ट में 10 मार्च 2025 को सुनवाई तिथि तय होने को देखते हुए नगर निकाय निदेशालय के निदेशक अनुज कुमार झा ने अपनी व्यक्तिगत पेशी होने को लेकर पालिका प्रशासन से छह बिन्दुओं पर जवाब मांगा है। निदेशक द्वारा ईओ से हाईकोर्ट के 07 जनवरी के आदेश के अनुपालन को लेकर की गई कार्यवाही पर इस मामले में पैरवी कर रही अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता मानिका आर्य द्वारा 19 फरवरी को लिखे गये पत्र के आधार पर आख्या मांगी है, ताकि वो हाईकोर्ट में व्यक्तिगत शपथ पत्र प्रस्तुत कर कार्यवाही से अवगत करा सकें। इसमें निदेशक की ओर से मुख्य रूप से पालिका ईओ से जिन छह बिन्दुओं पर आख्या मांगी है, उनमें कीर्ति भूषण को क्वार्टर आवंटन कब और किस अध्यक्ष या अधिशासी अधिकारी के कार्यकाल में हुआ उनके नाम सहित विवरण, आजीवन आवंटन किस नियम से किया और इसे करने के मामले में क्या कार्यवाही की गई, कीर्ति भूषण के सेवानिवृत्त होने के उपरांत भवन खाली कराने के लिए की गई कार्यवाही और उस दौर के अध्यक्ष व ईओ के नाम का विवरण, आवजीन आवंटन करने में कौन अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे, सेवानिवृत्त होने के उपरांत अवैध कब्जे को खाली कराने और 2003 से अब तक उन पर बकाया देयता की वसूली करने की कार्यवाही का विवरण और कीर्ति भूषण से भवन खाली कराया गया या नहीं, पर साक्ष्यों सहित विवरण मांगा गया है।

पालिका चेयरमैन और ईओ की भी होगी व्यक्तिगत पेशी
मुजफ्फरनगर। रिटायर्ड लिपिक कीर्ति भूषण से पालिका ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जनवरी माह में भवन खाली तो करा लिया, लेकिन इसमें उनको आजीवन आवंटन करने का मामला पालिका प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इसी को लेकर हाईकोर्ट ने बेहद सख्त टिप्पणी के साथ 07 जनवरी को आदेश दिया था, जिसमें पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को भी व्यक्तिगत रूप से अगली सुनवाई पर तलब किया गया।
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि 07 जनवरी के हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कीर्ति भूषण से पालिका परिसर में क्वार्टर खाली कराकर कर विभाग ने उस पर अपना कब्जा प्राप्त कर लिया है। मामले में अगली सुनवाई 18 फरवरी को होनी थी, लेकिन प्रयागराज महाकुंभ होने के कारण इसमें अगली तिथि 10 मार्च की तय हुई है। हाईकोर्ट ने प्रकरण में पालिकाध्यक्ष और स्वयं उनकी व्यक्तिगत पेशी तय करते हुए शपथ पत्र के साथ जवाब दाखिल करने के आदेश दिये हैं, जिसके लिए जवाब तैयार कराये जा रहे हैं। इसके साथ ही निदेशक नगर निकाय ने भी जिन बिन्दुओं पर आख्या मांगी है, उनको लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। सम्बंधित प्रकरण में व्यक्तिगत पेशी को लेकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को भी अवगत करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई