जिला अस्पताल में कुत्तों की पिटाई पर डीएम सख्त, जांच के आदेश

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला महिला और पुरुष अस्पताल के परिसर में कुत्तों की पिटाई करने के मामले में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शिकायत को सख्ती से लेते हुए जांच करने के आदेश दिये। डीएम के आदेश पर सीएमएस ने प्रकरण की जांच के लिए अपनी अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करते हुए पांच दिन में रिपोर्ट तलब की है। इसमें कुत्तों की पिटाई को लेकर लोगों से तीन दिन में समिति के समक्ष साक्ष्य उपलब्ध कराने का समय भी निर्धारित किया गया है।
बता दें कि 14 फरवरी के दिन जिला अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों के आतंक से मरीजों और तीमारदारों को बचाने के लिए वहां के कुछ कर्मचारियों ने कुत्तों को पकड़कर उनको दूर ले जाकर छोड़ दिया था। इस मामले में अरविन्द शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी भरतिया कालोनी के द्वारा सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया से मिलकर शिकायत करते हुए कुत्तों के साथ क्रूरता किये जाने पर नाराजगी प्रकट की और मामले में जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की थी। उनके द्वारा शहर कोतवाली में भी तहरीर देते हुए दो कर्मचारी और एक फार्मासिस्ट के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की थी, लेकिन प्रकरण में कुछ कार्यवाही नहीं होने पर उनके द्वारा मेनका गांधी के एनजीओ को शिकायत की गई, जहां से मामले में डीएम उमेश मिश्रा केा शिकायत मिली तो डीएम ने सख्त आदेश जारी करते हुए सीएमएस डॉ. संजय वर्मा से जांच रिपोर्ट तलब की है। सीएमएस ने बताया कि जिला चिकित्सालय पुरूष एंव जिला महिला चिकित्सालय महिला परिसर में विगत दिनों कुत्तों को मारने-पीटने की घटना प्रकाश में आने पर जिलाधिकारी द्वारा दिए गये निर्देशानुसार जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई। इसमें सीएमएस डॉ. संजय कुमार वर्मा अध्यक्ष के साथ ही सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय द्वारा नामित चिकित्सा अधिकारी और सीएमओ द्वारा नामित एसीएमओ स्तरीय अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। बताया कि कुत्तों को मारने-पीटने के संबंध में जो भी व्यक्ति, एवं कर्मचारी कोई साक्ष्य या ब्यान प्रस्तुत करना चाहे तो वह समिति के सम्मुख 03 दिन के अन्दर प्रस्तुत कर सकता है। इस विषय में जांच कर अपनी आख्या 05 दिन के अन्दर समिति प्रस्तुत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई