गोल मार्किट में प्याऊ निर्माण को लेकर बढ़ी तकरार

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के हृदयस्थल शिवचौक पर स्थित तुलसी पार्क के बाहर ठेले लगाकर रोजी-रोटी के जुगाड़ में जुटे कई परिवारों पर नगरपालिका परिषद् के एक फैसले से रोजगार का संकट बना है। गोल मार्किट में पालिका के किरायेदार व्यापारी द्वारा अपनी दुकान के बरामदे में खुद अतिक्रमण करने के बाद भी अतिक्रमण का हवाला देते हुए पालिका प्रशासन को गुमराह किए जाने के साथ कई परिवारों को उजाड़ने की तैयारी है। मामले में कई सभासद इस तथाकथित कब्जाधारी नेता की हरकतों का विरोध गुपचुप तरीके से कर रहे हंै, इसके बाद भी नगर पालिका के अफसर स्वयं को इतने विवश पा रहे हैं कि वो तुलसी पार्क के पास प्याऊ होने के बावजूद एक नया प्याऊ बनाकर केवल दो तीन ठेले वालों को उजाड़ने की तैयारी में हैं। विवाद के कारण कई माह से यहां पर प्याऊ का निर्माण नहीं करने वाले ठेकेदार को अफसरों ने नोटिस देते हुए चेताया तो वो शुक्रवार सुबह लेबर और निर्माण सामग्री लेकर मौके पर पहुंचा। गरीब ठेले वालों ने चेयरपर्सन तक बात पहुंचाई तो उन्होंने दो-तीन दिनों तक काम रुकवा दिया।
पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगरीय क्षेत्र में पेयजलापूर्ति को सुधारने के लिए पालिका क्षेत्र में पूर्व में लगे 75 शीतल आरओ वाटर कूलर को दुरुस्त कराने के साथ ही 15 नए आरओ वाटर कूलर स्थापित कराने का अभियान चलाया। वहीं गर्मी में बाजारों में आने वाले लोगों के लिए प्याऊ लगवाये जा रहे हैं। कुछ लोग उन्हें भ्रमित करते हुए ऐसे काम करा रहे हैं, जिनकी न तो जरुरत है और न वो जनहित में हैं। दरअसल, पालिका की गोल मार्किट में अपनी दुकान करने वाले एक तथाकथित नेता ने खुद पूरा बरामदा अवैध रूप से कब्जा रखा है, लेकिन पालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटवाने के लिए प्याऊ का निर्माण कराने के लिए भ्रमित कर रहे हैं। पालिका सूत्रों के अनुसार जनवरी बोर्ड बैठक में तुलसी पार्क के पास एक प्याऊ निर्माण का प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें तीन बार टैण्डर कराने पड़े। यहां विवाद की स्थिति को देखते हुए कोई टैंडर लेने के लिए तैयार नहीं हुआ। ऐसे में तीसरी बार सिंगल टैण्डर ठेकेदार सुनील कुमार के नाम ही छोड़ा। एग्रीमेंट मिलने के बाद ठेकेदार ने प्याऊ निर्माण शुरू कराने के लिए कदम उठाया तो गोल मार्किट में दो गुटों में बंटे व्यापारियों ने विरोध किया, और काम रोक दिया गया। गरीब ठेले वालों ने विरोध करते हुए रोजी रोटी का संकट खड़ा होने का हवाला दिया। इसी बीच तथाकथित नेता वहां रौब जमाने पहुंच गया और वह ठेकेदार को धमकाने लगा। तथाकथित नेता ने ठेकेदार को धमकी दी कि प्याऊ निर्माण रोकने की हिम्मत तो चेयरपर्सन में भी नहीं है। इसका निर्माण पालिका को करना ही पड़ेगा और यहां से ठेले वालों को हटवाकर ही दम लूंगा। लोगों का कहना है कि इस तथाकथित नेता ने पालिका की सम्पत्ति तुलसी पार्क पर भी अवैध कब्जा किया हुआ है। इसकी शिकायत बाद भी पालिका द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। उधर ठेलों वालों ने पूरी गोल मार्किट व शहर के दूसरे बाजारों में अतिक्रमण किए जाने के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

इन्होंने कहा-
डॉ. ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उन्हें मामले में जानकारी नहीं है। प्याऊ के निर्माण के लिए क्या विवाद है यह मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। वो निर्माण विभाग के एई से रिपोर्ट तलब कर रही हैं। यदि वहां पहले से प्याऊ बना है तो एक स्थान या मार्किट में दो प्याऊ बनाने की बात उनकी समझ से परे है। ऐसे में मामले को समझने के बाद ही कोई कदम उठा पायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal