यज्ञ-हवन संग नगर में निकली धूमधाम से भव्य ध्वजा यात्रा

Share :

शिवचौक पर बाबा भोलेनाथ की आरती के साथ किया ध्वज यात्रा का समापन
मुजफ्फरनगर। श्री भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को नई मंडी भरतिया कालोनी में स्थित भगवान मनकामेश्वर महादेव मंदिर में हवन-यज्ञ और पूजन के साथ भगवान परशुराम जी महाराज का अभिषेक करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। पूजा अर्चना के बाद ब्राह्मण समाज की ओर से ध्वज यात्रा का आयोजन मनकामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ किया। इस बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भरतिया कॉलोनी में भगवान परशुराम जी को नमन कर अक्षय तृतीया एवं परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम अद्वितीय पितृभक्त माता रेणुका और ऋषि जमदग्नि की संतान हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वें कड़ी मेहनत करते हुए उच्च शिक्षा हासिल करने और उच्च शिक्षा में नये कीर्तिमान बनाए जाने का आह्वान किया। इस बीच भगवान परशुराम जी की प्रमिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

नई मंडी भरतिया कालोनी स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नई मंडी, गौशाला रोड, भोपा पुल, मालवीय चौक, टाउनहॉल से होते हुए नगर के हृदय स्थल शिवचौक पर संपन्न हुई। ब्राह्मण समाज के लोगों के द्वारा शिवचौक पर वहां भगवान शिव का पूजन आरती किए जाने के बाद शिवचौक पर हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज के श्रीभगवान शर्मा संयोजक, कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा, भारतीय मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ संपादक मुजफ्फरनगर बुलेटिन, विनोद पाराशर, राकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, अमित वत्स, लक्ष्मण शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, रोहित शर्मा, मनीष मेहता, सुखबीर सिंह, रजनीश वशिष्ठ, पुनीत वशिष्ठ, राजेश पाराशर, हरेन्द शर्मा, संदीप शर्मा, राघव मिश्रा, नरेश शर्मा, केके शर्मा, सुभाष शर्मा, दीपक शर्मा, हरि ओम शर्मा, संजीव शास्त्री, अमित शर्मा, पुष्पेंद्र, मनीष, दीपक, ख्याली शर्मा, राजीव शर्मा, कमलकांत शर्मा, आत्मा राम शर्मा, ओमदत्त शर्मा, दिनेश शर्मा, सुदामा, हैप्पी, अश्वनी शर्मा, ललित शर्मा, प्रदीप शर्मा, हिमांशु, संजय शर्मा, देवेन्द्र मिश्रा, विनय शर्मा, महेश, आकाश, सचिन, विजेन्द्र शर्मा, अजय, राधेश्याम, अतुल शर्मा, सुनील कपिल, डॉ. डीके शर्मा, चन्द्रशेखर, नवनीत कौशिक, नरेश शर्मा, ज्ञानेन्द्र शर्मा, अभिनव मुद्गल, सुभाष गौतम के अलावा महिला शक्ति सुरेश शर्मा, पूनम शर्मा, अंजू शर्मा, बबीता शर्मा, डोली शर्मा समेत अनेक महिला और पुरुष ब्राह्मण समाज के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किए जाने के साथ में धर्म लाभ उठाया। मंदिर प्रांगण में संपन्न हुए कार्यक्रम में पंडित अरूण मिश्रा जी ने सभी पूजन कार्य विधि विधान से सम्पन्न कराया।
बता दें, जनपद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया से प्रारंम्भ होकर पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता है। अंत में शोभायात्रा द्वारा जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन होगा। इस बार 20 मई को नगर में विशाल शोभायात्रा निकालने की ब्राह्मण समाज ने तैयारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), लोक निर्माण विभाग (PWD), शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित

चार वर्ष पूर्व हाईवे पर दुर्घटना में घायल होने के बाद से बीमार चल रहे बीएसएफ जवान का निधन, किया अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के मोरना ब्लॉक के गांव गंगदासपुर निवासी बीएसएफ के जवान 38 वर्षीय मन्दीप विकल उर्फ मोनू की चार वर्ष पूर्व छपार क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना में लगी गंभीर चोट के बाद से लगातार उपचाररत रहने के दौरान मृत्यु हो गई। बीएसएफ जवानों की टोली की उपस्थिति में शनिवार को पूर्ण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन, इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान में आयुष विभाग के निर्देशन में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत 15 दिवसीय योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व

जीआरपी ने दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर हत्या कर योगा एक्सप्रेस से सफर कर रहे आठ हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरानी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढने के दौरान हुई कहासुनी पर दिल्ली मेट्रो के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आठ आरोपियों को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर जीआरपी ने योगा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को जीआरपी दिल्ली के हवाले कर दिया गया। वारदात

विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा

दस्तावेज लेखकों के धरने को व्यापारिक संगठनों का समर्थन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर तहसील परिसर में पिछले पांच दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे दस्तावेज लेखकों के समर्थन में शनिवार को व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे और अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, संयुक्त व्यापार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal