मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज के सरस्वती सभागार में एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन कॉलेज के “मेंटरिंग एंड काउंसलिंग सेल” के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में डॉ. राहुल सिंघल एसोसिएट प्रोफेसर भौतिकी एवं इंजीनियरिंग भौतिकी विभाग, सेंट्रल कनेक्टिकेट स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, मुख्य वक्ता एवं अन्य शिक्षकों ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ. राहुल सिंघल ने विद्यार्थियों को विदेश में विश्वविद्यालय चयन, छात्रवृत्ति, आवेदन प्रक्रिया तथा रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने सहभागिता दिखाते हुए मुख्य वक्ता से अपने पश्न पूछे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शिवानी मौर्य एसिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य विभाग ने किया। उक्त कार्यक्रम के अंत में डॉ. आशना गुप्ता एसिस्टेंट प्रोफेसर जंतु विज्ञान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का योगदान रहा।

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को






