83 बेटियों के खाते में पहुंची करीब 29 लाख की धनराशि

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय पर सदर ब्लॉक परिसर में गुरूवार को संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 83 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामते हुए साथ चलने का संकल्प दोहराया। सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े की शादी पर जनपद में शुरू हुई 51 हजार रुपए व्यय करने की व्यवस्था की गई है। इस योजना में प्रत्येक बेटी को कन्यादान के रूप में 35 हजार रुपए की राशि मिलती है। गुरूवार को विवाह कार्यक्रम में 83 बेटियों की शादी हुई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में करीब 29 लाख रुपए की धनराशि टीबीटी के माध्यम से बेटियों के खातों में पहुंची है। इसके साथ 10 हजार रुपए प्रति जोड़े को सामान के रूप में खर्च करने के लिए वधु के लिए शादी का जोड़ा, एक जोड़ी पायल एक जोड़ी बिछिया, वर के लिए एक जोड़ी पैंट शर्ट का कपड़ा, सेहरा, मुकुट, गमछा एवं 51 बर्तनों का डिनर सेट, प्रेशर कुकर एवं ट्रॉली बैग आदि सामान दिया गया।
बता दें, जनपद मुख्यालय पर गुरूवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सदर ब्लॉक में 92 जोड़ों की शादी कराई जानी थी। इस बीच कार्यक्रम में नौ जोड़े विवाह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, जिसमें से दो मुस्लिम और सात हिन्दू जोड़े शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal