वर्ल्ड क्लास बनेगा जनपद का स्पोर्ट्स स्टेडियम: कपिल देव

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के युवाओं के खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनकी प्रतिभा निखारने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के दिन बहुरने वाले हैं। बदलाव की इस कड़ी में नुमाईश ग्राउंड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब भारोत्तोलन व जिमनास्टिक हॉल के साथ ही वालीवॉल कोर्ट, जिम हॉल व बैडमिंटन हॉल का जीर्णाेद्धार किया जाना है, जिसके लिए नगर विधायक एवं सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर यहां पर करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। मंत्री की इस पहल से स्टेडियम में आमूल सुधार के साथ कई बदलाव किए जाने की तैयारी है।
स्पोर्ट्स सटेडियम में मीडिया को जानकारी देते हुए व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर क्षेत्र के युवाओं द्वारा यहां आवश्यक उपकरणों, मशीनों, संरचनाओं का निर्माण कराये जाने की मांग की जा रही थी, जिसका संज्ञान लेते हुए खेल विभाग व मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए जरुरत के अनुसार कार्य कराये जाने का प्रस्ताव भेजा था।


खेल विभाग द्वारा जनपद में स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 8.56 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने के बाद मंत्री कपिल देव ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री जी और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा एवं कार्यदायी संस्था अधिकारियों के साथ चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला क्रीडा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव व कार्यदायी संस्था यूपी आरएन एसएस अभियंताओं को निर्देश देते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यहां पर आवश्यकता और स्थान उपलब्धता के अनुरूप स्पोर्ट्स स्टेडियम का वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें और कोई भी कार्य शेष ना रहे। उन्होंने कहा कि स्टेडियम जीर्णाेद्धार के बाद क्षेत्र की युवा शक्ति को एक नई दिशा और मार्गदर्शन मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का भी मौका होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि देश-प्रदेश की बेहतरी की खातिर वे अपनी शारीरिक व मानसिक गतिशीलता से जनपद का नाम रोशन करें एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर श्री राम ग्रुप आॅफ कॉलेजेज चेयरमैन एससी कुलश्रेष्ठ, क्रीडा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह यादव, वार्ड सभासद सतीश कुकरेजा, विशाल गर्ग, पवन छाबड़ा, सागर वत्स, विकास बालियान, पंकज माहेश्वरी, डॉ. जीत सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में योग दिवस संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले योग महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, गुडविल संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी, संयोजक विनोद संगल, संयोजिका अर्चना एवं देवराज पँवार आदि,

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार एवं योगा शिक्षिका अपर्णा चिकारा ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात विद्यालय के योग शिक्षिका

द एस डी पब्लिक स्कूल में स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” का दोहराया संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को द एसडी पब्लिक स्कूल द्वारिका सिटी जानसठ रोड मुज़फ्फ़रनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जिसका उद्देश्य प्रत्येक आयु वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को योग के माध्यम

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई