16 किमी प्रति घंटा रफ्तार से चली हाड़ कंपा देने वाली हवा

Share :

मुजफ्फरनगर। मौसम के बदले मिजाज के बीच फरवरी माह में यूपी का मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। ऐसे में यूपी के कई शहरों में पारा 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम भी जारी है। हालांकि मौसम के बदले रूख की वजह से अब रात के समय ठंड कम है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार फिर से मौसम विभाग का भारी अलर्ट जारी किया है। बदलते मौसम के बीच जनपद में दिन में बढ़ते तापमान के बीच दस मिनट की धूप झुलसाती दिखाई दे रही है, वहीं हाड़ कंपा देने वाली हवाओं की गति ने हर किसी को कपड़े लपेटने के लिए विवश कर दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों में गुरूवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस के साथ 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का प्रकोप नगर में जारी रहा। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के पूर्व पश्चिम दोनों संभागों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के अलर्ट के साथ हल्का कोहरा इस बार दिखाई दे सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के साथ प्रदेश में मौसम का ग्रुप तेजी से बदल रहा है। ऐसे में अनुमान है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी फिर देखने को मिल सकती है। वहीं 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर पश्चिम भारत को पूरी तरह से प्रभावित करने वाला है और इसके बाद मौसम में थोड़ा सा बदलाव नजर आएगा। वहीं कई जिलों में अभी मौसम में बदलाव 15 फरवरी तक देखने को मिल सकता है, उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। उत्तर भारत में ऐसे में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है, क्योंकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज धूप के साथ ठंड में गिरावट आ रही है। हालांकि, बीते दो सप्ताह से मौसम में जो उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, वह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आगे जारी भी रह सकता है। 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की प्रबल संभावना जताई गई है, जो मौसम को प्रभावित करेगा। मुजफ्फरनगर में बीते दो दिनों में मौसम शुष्क रहने की आशंकाओं के बीच में बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही सुबह और रात में ठंडी हवाओं का असर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टोल प्लाजा पर हंगामा, विधायक रवि बहादुर का सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किया धरना प्रदर्शन

बहादराबाद (रिपोर्टर)। हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक रवि बहादुर खुद मौके पर पहुंचे और टोल की मनमानी के खिलाफ उन्होंने धरना प्रदर्शन किया l विरोध स्वरूप टोल प्लाजा को कुछ समय के लिए फ्री करवा दिया। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने टोल कर्मचारियों

जनपद में संकल्प प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में नवजात शिशु की मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से संकल्प प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें उन्होंने संकल्प प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी

कच्ची शराब समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निर्माणाधीन मकान में चल रहे कच्ची शराब बनाने के धंधे की सूचना पर थाना सिडकुल पुलिस ने दबिश देकर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ कच्ची शराब और लाहन बरामद किया है। खालाटीरा गांव में निर्माणाधीन मकान में शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाने के संबंध में मिली गोपनीय

हरिद्वार में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

हरिद्वार (संतोष कुमार)। जनपद हरिद्वार में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर किए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर को जनपद की स्वास्थ्य इकाइयों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया व केनव्यू के सहयोग से ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत

भय से मुक्ति ही आत्मबोध का मार्ग: बापू की कथा में निर्भयता और शरणागति का संदेश

शुकतीर्थ/मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवत नगरी शुकतीर्थ में चल रही विश्वविख्यात कथावाचक पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर अध्यात्म, मनोविज्ञान और जीवन-दर्शन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के केंद्र में राजा परीक्षित का प्रसंग रहा, जिसके माध्यम से बापू ने भय, मृत्यु और आत्मबोध जैसे गूढ़ विषयों को अत्यंत सहज, व्यावहारिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal