स्कूलों के समय में किया गया बदलाव, 9 बजे खुलेंगे विद्यालय

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ वेस्ट यूपी में मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव एवं गर्माहट के बीच दिन में तेज धूप निकलने के चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के समय में फिर से परिवर्तन करने के आदेश जारी कर दिए। मौसम में जारी बदलाव के बीच सोमवार को बीएसए संदीप कुमार की ओर से जारी हुए पत्र में अवगत कराया कि जनपद में बीते माह मौसम की जारी मार के बीच शीतकालीन अवकाश के बाद कोहरे व ठंड के बाद 31 जनवरी तक ठंड के चलते नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया था। इसी क्रम में अब जनपद में कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब स्कूलों की छुट्टी का समय दोपहर के 3 बजे तक ही रहेगा।
बता दें, जनपद में शीतलहर के चलते डीएम के निर्देश पर नर्सरी से कक्षा आठवीं तक समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों में 16 से 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। इस समय अवधि में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में विभागीय कामकाज पूर्ण करने में सक्रिय रहे थे। बीते माह 20 जनवरी से प्रारंभ हुए समय परिवर्तन को अब डीएम के निर्देश पर फिर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बदलते हुए सुबह 9 बजे से स्कूलों को खोले जाने के आदेश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुभाष चौहान की पहल लाई रंग – उत्तर प्रदेश FSDA के निर्णय से दवा व्यापारियों को बड़ी राहत

मुजफ्फरनगर/लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा नए होलसेल ड्रग लाइसेंस पर लागू रोक में महत्वपूर्ण राहत दिए जाने के निर्णय का ऑर्गनाइजिंग ऑफ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, उत्तर प्रदेश (रजि॰) (OCDUP) के महामंत्री सुभाष चौहान ने स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के दवा व्यापारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक एवं

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान! ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सरकार को चेतावनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसान समस्याओं को लेकर गुरुवार को सड़कों पर उतरकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के बीच भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान राकेश टिकैत ने किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार को साफ संदेश दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा जन-जागरण अभियान प्रारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा अभियान – 2026” के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद स्तर पर व्यापक जन-जागरण एवं राष्ट्रभक्ति जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देशभक्ति का संदेश पहुँचाना है। यह अभियान प्रदेश मुख्यालय,

एमजी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की राष्ट्रप्रेम की भावपूर्ण झलक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न देशभक्ति एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इंटर हाउस देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सुरीली आवाज, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना से सभी का मन मोह लिया। वहीं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने टाउनहाल परिसर

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव ने तिरंगा वितरण कर शिव चौक से राष्ट्रभक्ति का दिया विराट संदेश

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शिव चौक पर भव्य तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई