एमजी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की राष्ट्रप्रेम की भावपूर्ण झलक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न देशभक्ति एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इंटर हाउस देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सुरीली आवाज, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना से सभी का मन मोह लिया। वहीं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने टाउनहाल परिसर से निकाली गई हर घर तिरंगा जनजागरूकता यात्रा में भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया।
एम.जी.पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इंटर हाउस देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में नानक, कृष्णा, रामा और टैगोर सदनों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। हिंदी में आयोजित इंटर हाउस देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने अपनी सुरीली आवाज, आत्मविश्वास और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के सहारे इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विद्यार्थियों ने गीतों के माध्यम से देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया।

चारों सदनों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनके भावपूर्ण गायन और ओजपूर्ण प्रस्तुतियों से विद्यालय का वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में अपने गायन कौशल के सहारे रामा हाउस प्रथम, कृष्णा और टैगोर हाउस संयुक्त रूप से द्वितीय तथा नानक हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
इसी क्रम में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षा आधारित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित कोलाज तैयार किए, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया तथा हस्तनिर्मित तिरंगा सामग्री बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास, वीर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया गया।
गुरुवार सुबह टाउनहाल परिसर से निकाली गई हर घर तिरंगा जनजागरूकता यात्रा में भी एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए। देश के प्रति सच्ची श्रद्धा तभी सार्थक होगी, जब हम ईमानदारी, अनुशासन, आपसी सम्मान और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं तथा तिरंगे के सम्मान को सदैव सर्वाेच्च स्थान दें। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

सुभाष चौहान की पहल लाई रंग – उत्तर प्रदेश FSDA के निर्णय से दवा व्यापारियों को बड़ी राहत

मुजफ्फरनगर/लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा नए होलसेल ड्रग लाइसेंस पर लागू रोक में महत्वपूर्ण राहत दिए जाने के निर्णय का ऑर्गनाइजिंग ऑफ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, उत्तर प्रदेश (रजि॰) (OCDUP) के महामंत्री सुभाष चौहान ने स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के दवा व्यापारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक एवं

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान! ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सरकार को चेतावनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसान समस्याओं को लेकर गुरुवार को सड़कों पर उतरकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के बीच भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान राकेश टिकैत ने किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार को साफ संदेश दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा जन-जागरण अभियान प्रारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा अभियान – 2026” के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद स्तर पर व्यापक जन-जागरण एवं राष्ट्रभक्ति जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देशभक्ति का संदेश पहुँचाना है। यह अभियान प्रदेश मुख्यालय,

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव ने तिरंगा वितरण कर शिव चौक से राष्ट्रभक्ति का दिया विराट संदेश

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शिव चौक पर भव्य तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई