हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा जन-जागरण अभियान प्रारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा अभियान – 2026” के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद स्तर पर व्यापक जन-जागरण एवं राष्ट्रभक्ति जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देशभक्ति का संदेश पहुँचाना है।
यह अभियान प्रदेश मुख्यालय, भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के मार्गदर्शन तथा डॉ. प्रभात कुमार (आईएएस, सेवानिवृत्त), प्रादेशिक मुख्यायुक्त के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं आशीर्वाद में संचालित किया जा रहा है। प्रदेश मुख्यालय एवं प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देशानुसार जनपद जिला विद्यालय निरीक्षक हरीकेश यादव एवं उपाध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड नेतृत्व में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड रोवर रेंजर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की छात्र छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया है और बताएँ की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, स्काउट-गाइड इकाइयों तथा रोवर-रेंजर दलों द्वारा तिरंगा रैली, जागरूकता अभियान, ध्वज सम्मान कार्यक्रम एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
जनपद स्तर पर अभियान का संचालन जिला मुख्यालय, भारत स्काउट एवं गाइड के निर्देशन में किया जा रहा है। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, मेरठ मंडल अमित कुमार, जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, जिला स्काउट कमिश्नर विजय कुमार, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी, सहायक जिला गाइड कमिश्नर सविता सिंह, किरण देवी सुनील कुमार और अरविन्द कुमार डॉ . संजीव आशीष द्विवेदी कॉर्डिनेटर जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट/गाइड) भारत भूषण तथा प्रभा दहिया, ज्योति, सोनम विशेष सहभागिता एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान केवल ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का जनआंदोलन है। भारत स्काउट एवं गाइड के स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाज में राष्ट्रीय चेतना का संदेश प्रसारित करेंगे। अभियान के अंतर्गत स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर संपर्क कर नागरिकों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराने, ध्वज संहिता का पालन करने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश ने समस्त शिक्षण संस्थाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे हर घर तिरंगा अभियान 2026 में सक्रिय सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के इस महाअभियान को सफल बनाएँ।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal