कवि श्याम सुन्दर शर्मा व डॉ. उमाकान्त शुक्ल सृजन मनीषी अलंकरण से हुए सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। अभिनव भारत की उपाधि से विभूषित आचार्य पं. सीताराम चतुर्वेदी के जन्मोत्सव पर वेदपाठी भवन मेें आयोजित सृजन मनीषी अलंकरण श्रृंखला समारोह में इस वर्ष सुविख्यात कवि श्याम सुन्दर शर्मा अकिंचन एवं डॉ. उमाकान्त शुक्ल को सृजन मनीषी अलंकरण से सम्मानित किया गया। सोमवार को वेदपाठी भवन पंचमुखी में आयोजित अखिल भारतीय विक्रम परिषद काशी मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर शर्मा अकिंचन एवं डॉ. उमाकान्त शुक्ल, प्रियशील चतुर्वेदी, रत्न गुरू, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल व नरेन्द्र बोस द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले कवि श्याम सुन्दर शर्मा छाता मथुरा के निवासी हैं, इन्होंने लाडली शतक, पाती की प्रतिक्रिया ब्रजभाषा, किनारों की वेदना, प्रीत पांखुरी, गीत गंगा में स्थापित कवि के रूप में सहभागिता निभाई। इन्हें नगररत्न, कविता, कालिन्दी सम्मान, सृजन भारती सम्मान, अनुभूति सम्मान, त्रिवेणी सम्मान, सूर सम्मान, डॉ. शुभम नारायण पांडेय सम्मान, ब्रज विभूति सम्मान, ब्रज भूषण भाषा सम्मान तथा भिन्न- भिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं साहित्यकार डॉ. उमाकान्त शुक्ल ने मङ्गाल्या, परीष्टिदर्शनम, चाङ्गेरिका, कूहा स्मृति पच्चाशिका, चैत: पच्चाशिकर, अनुबोध पच्चाशिका रचनाएं लिखी है। इस कार्यक्रम में कवि सम्मेलन में ओंकार गुलशन, नेमपाल प्रजापति, सुशीला शर्मा, ब्रज किशोर चतुर्वेदी, ऋषिराज राही, सन्तोष शर्मा एड. ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. सुभाष शर्मा, अलका जैन, प्रदीप शर्मा, अनिल रॉयल, प्रदीप शर्मा, संजय सक्सेना, वैभवशील चौधरी, सुनील उपाध्याय, विश्व रत्न, सुशील, मुनीष शर्मा, निहार रंजन सोनी, प्रदीप सैनी, योगेश जैन, प्रदीप, अवि वर्मा, उत्तम वर्मा, मोनू बंसल, सौरभ गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में अकीदत के साथ निकाला गया 7वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में 7वीं मोहर्रम के अवसर पर सुबह से ही मजलिसों और मन्नत-ओ-नज्र का दौर शुरू हो गया। रसूल-ए-अकरम के कौल “हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से हूँ” को याद करते हुए कचेहरी गढ़ी और इमली जमाल अब्बास में नजर-ओ-नियाज का एहतमाम किया गया। इसके बाद मोती महल से रिवायती जुलूस बरामद

पुलिस ने दबोचा बाज गैंग का सदस्य फायरिंग की घटना में शामिल था आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल बाज गैंग के एक और सदस्य को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बहादराबाद, रूड़की और सिडकुल में कई मामले दर्ज हैं। थाना सिडकुल पुलिस ने

भाजपा नेता शिवा चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से पेश की दावेदारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी जता रहे भाजपा नेता शिवा चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर उन्हें अपना बायोडाटा सौंपा। बायोडाटा में शिवा चौहान ने पार्टी में सक्रिय भूमिका एवं संगठन में अपनी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मंाग की है।

गौरव पाल बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के हरिद्वार जिलाध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। व्यापारी नेता गौरव पाल को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श के बाद गौरव पाल को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा करते हुए जल्द से जल्द कार्यकारिणी

हरिद्वार भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश

एसएसपी हरिद्वार ने दिए फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बढ़ते तापमान एवं आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों को जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal