ऊर्जा से परिपूर्ण होगा सालासर धाम का वार्षिक उत्सव: नीरज

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के पचैंडा रोड स्थित श्री सालासर धाम मंदिर के पंचम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाने के लिए सालासर बालाजी धाम सेवा समिति मंगलवार को भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। पांच दिवसीय भव्य कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष नीरज बंसल ने बताया कि इस बार श्री सालासर धाम मंदिर का पांचवा वार्षिक उत्सव ऊर्जा से ओत-प्रोत होगा। उन्होंने बताया कि 5 दिवसीय कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी को मंदिर प्रांगण से श्री मनोकामना पूर्ण ध्वज यात्रा निकाली जायेगी।
वार्षिक उत्सव की जानकारी देते हुए अध्यक्ष नीरज बंसल ने बताया कि 1 फरवरी को बाबा की भव्य शोभा यात्रा ढोल, मंजीरे, डीजे, मनोकामना पूर्ण ध्वजा, गणपति महाराज, राधा-कृष्ण संग ठाकुर जी का बाल रूप, श्री राम दरबार, विशेष आकर्षण इलैक्ट्रिकल हाथी, उज्जैन महाकाल ग्रुप द्वारा अघोरी पूजा व नासिक से आए 51 कलाकारों द्वारा ढ़ोल-मंजीरे के साथ संगीतमय प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होेगी। वहीं भव्य स्वर्ण रथ पर विराजमान श्री सालासर बाला जी महाराज नगर के मुख्य मार्गों रजवाहा रोड, भोपा रोड, गांधी नगर, कूकड़ा मंडी, पटेल नगर, बिंदल बाजार, भोपा पुल, मालवीय चौक, अंसारी रोड, मोती महल, भगत सिंह रोड, झांसी की रानी, गांधी कॉलोनी से वापस पचैंडा रोड होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। बाबा भ्रमण करते हुए नगरवासियों के दु:खों का विनाश कर सभी की मनोकामना को पूर्ण करेंगे। इसके अलावा दो फरवरी को सालासार बालाजी धाम में भव्य जागरण और 3 फरवरी को मन्दिर प्रांगण में श्री हनुमान जी के कृपापात्र श्रीरस राज महाराज के श्रीमुख से सम्पूर्ण सुन्दर काण्ड का पाठ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को मंदिर प्रांगण के भंडारे के साथ पांच दिवसीय भव्य कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान पवन गोयल, हिमांशु गर्ग, विकास गुप्ता, राजीव बंसल, डॉ. कमल गुप्ता, राजीव वर्मा, विकास गोयल, विपुल गर्ग, रवि कुमार, कार्तिक तायल, नितिन तायल, आशुतोष गर्ग, कार्तिक गोयल, अजय मित्तल, ब्रजमोहन वर्मा, दिनेश कुमार, आयुष बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई