अब ताजा कूड़ा हटवाने को पालिका खर्च करेगी 1.74 करोड़

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका परिषद् की ओर से शहरी क्षेत्र से रोजाना निकल रहे 234 मीट्रिक टन फ्रेश वेस्ट का निस्तारण कराना सिरदर्द बना है। इस कूड़े के निदान के लिए पालिका बीते डेढ़-दो वर्ष से प्रयास कर रही है, लेकिन शहर से निकल रहे फ्रेश वेस्ट निस्तारण का मार्ग नहीं निकल पा रहा है। पूर्व में 3 बार इसके लिए निविदा निरस्त हो चुकी है। अब पालिका प्रशासन ने चौथी बार दिल्ली की कंपनी को ठेका दिया है, जो छह माह में फ्रेश वेस्ट का निस्तारण करेगी, जिसके लिए नगरपालिका कंपनी को हर माह 96 हजार का भुगतान करेगी।
शहर के 55 वार्डों से प्रतिदिन निकल रहे 234 मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण को लेकर पालिका प्रशासन परेशान है। इसे दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी के माध्यम से किदवईनगर में डम्पिंग ग्राउंड पर पहुंचाया जा रहा है। बीते दो वर्षों से शहर से निकल रहे फ्रेश वेस्ट के निस्तारण के प्रयास जारी है। इसमें पहले पालिका ने सोलिड वेस्ट सेग्रीकेशन के लिए योजना बनाते हुए सेग्रीकेशन मशीन को खरीदने का प्रस्ताव किया था। ऐसे में अगस्त 2023 में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश के बाद 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से 500 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता की मशीन खरीदने की कवायद शुरू हुई, इसके लिए 2.36 करोड़ का व्ययानुमान बनाकर मशीन किदवईनगर प्लांट पर स्थापित की जानी थी, लेकिन अगस्त 2023 में मुख्य सचिव के साथ हुई वीसी में पालिका के इस प्रस्ताव के खिलाफ मिले दिशा निर्देश पर डीएम ने कमेटी की बैठक में निरस्त कर दिया, क्योंकि मुख्य सचिव ने फ्रेश कूड़े के निस्तारण का कार्य निविदा आमंत्रित कर करने के निर्देश दिये थे। इसके बाद पालिका ने छह माह के डम्प 42,120 मीट्रिक टन वेस्ट को निस्तारित करने के लिए निविदा मांगी। पालिका ने इसके लिए 3 करोड़ 79 लाख का व्ययानुमान बनाया था। जुलाई 2024 को एक निविदा आने के कारण इसे निरस्त कर दिया। इसके बाद दो बार और निविदा निरस्त हुई और चौथी बार आयुषि हाईजीन एण्ड केयर प्रा. लि. की निविदा को स्वीकार कर लिया गया। इस कंपनी ने 414 रुपये मीट्रिक टन के हिसाब से फ्रेश वेस्ट निस्तारण करने की अपनी सहमति दी। छह माह के वेस्ट के लिए कंपनी को पालिका 96 हजार रुपये प्रतिमाह का भुगतान करेगी। 1 करोड़ 74 लाख 37 हजार 680 रुपये इस पर खर्च होंगे। अब प्रस्ताव 30 जनवरी को प्रस्तावित पालिका बोर्ड की बैठक के लिए एजेंडे में शामिल किया गया है। सदन की स्वीकृति मिली तो कंपनी को कार्यादेश जारी किया जायेगा।

इन्होंने कहा-
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि शहर से प्रतिदिन 234 मीट्रिक टन कूड़ा किदवई नगर प्लांट में पहुंचाया जा रहा है। वहां कूड़ा डम्प करने के लिए स्थान बहुत कम पड़ रहा है। ऐसे में यदि फ्रेश वेस्ट के निस्तारण के लिए कदम नहीं बढ़ाया गया तो इसे डंप करने के लिए पालिका के पास कोई स्थान नहीं बचेगा। इसी को दृष्टिगत रखते हुए फ्रेश वेस्ट के प्रसंस्करण, निपटान और निष्कासन के लिए टैंडर कराया गया है, जो पालिका से तय व्यय अनुमान से 50 प्रतिशत से कम दरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में अकीदत के साथ निकाला गया 7वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में 7वीं मोहर्रम के अवसर पर सुबह से ही मजलिसों और मन्नत-ओ-नज्र का दौर शुरू हो गया। रसूल-ए-अकरम के कौल “हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से हूँ” को याद करते हुए कचेहरी गढ़ी और इमली जमाल अब्बास में नजर-ओ-नियाज का एहतमाम किया गया। इसके बाद मोती महल से रिवायती जुलूस बरामद

पुलिस ने दबोचा बाज गैंग का सदस्य फायरिंग की घटना में शामिल था आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल बाज गैंग के एक और सदस्य को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बहादराबाद, रूड़की और सिडकुल में कई मामले दर्ज हैं। थाना सिडकुल पुलिस ने

भाजपा नेता शिवा चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से पेश की दावेदारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी जता रहे भाजपा नेता शिवा चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर उन्हें अपना बायोडाटा सौंपा। बायोडाटा में शिवा चौहान ने पार्टी में सक्रिय भूमिका एवं संगठन में अपनी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मंाग की है।

गौरव पाल बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के हरिद्वार जिलाध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। व्यापारी नेता गौरव पाल को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श के बाद गौरव पाल को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा करते हुए जल्द से जल्द कार्यकारिणी

हरिद्वार भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश

एसएसपी हरिद्वार ने दिए फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बढ़ते तापमान एवं आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों को जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal