योगीराज में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद, जताया विरोध

Share :

मुजफ्फरनगर। संयुक्त हिंदू मोर्चा की ओर से मंगलवार को हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों न डीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए भू-माफिया इस्लामिया इंटर कॉलेज द्वारा बंद किए रास्ते को खोलने की मांग की। हिंदू नेताओं ने स्पष्ट कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में इस्लामिया इंटर कॉलेज ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर बाग प्यारे लाल मोहल्ले के हिंदुओं का रास्ता बंद कर दिया था, जिस कारण वहां रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं का रास्ता बंद हो गया।
मंगलवार को डीएम कार्यालय पर पहुंचे हिंदू संगठन के नेताओं ने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रबंधन की संपति की जांच किए जाने की मांग करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही सरकारी रास्ते को नहीं खोला गया तो इस्लामिया इंटर कॉलेज में हिन्दू संगठनों द्वारा धरना दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज सैनी संस्थापक अध्यक्ष संयुक्त हिंदू मोर्चा, राधेश्याम विश्वकर्मा विहिप, बाबूराम पाल हिंदू क्रांति दल, डॉ. योगेंद्र शर्मा शिवसेना, बागेश अग्रवाल, प्रमोद वर्मा, विकास अग्रवाल, लोकेश सैनी, बिट्टू सिखेड़ा, सभासद सतीश कुकरेजा, मुकेश आर्य, अनूप राठी, प्रवीण चौधरी, श्याम कुमार आर्य, शिव कुमार शर्मा, राजेश कश्यप, हरेंद्र शर्मा, राजीव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खतौली में पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, कांग्रेस नेता के आवास पर डाला कूड़ा

खतौली (रिपोर्टर)। नगर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब गुस्साए नगर पालिका कर्मचारियों ने पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी व कांग्रेस नेता जमील अंसारी के आवास के बाहर कूड़े का ढेर लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ हुए दुर्व्यवहार पर कार्रवाई नहीं

विश्व संवाद केंद्र ने किया देवों के ऋषि देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज,मुजफ्फरनगर में विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि,श्री विकास भार्गव विभाग प्रचार प्रमुख विशिष्ट अतिथि व श्रीराम कॉलेज

यूथ कांग्रेस ने की प्रवक्ता परीक्षा की तारीख बदलने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूथ कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव की मांग की। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोग को ज्ञापन भी दिया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने आयोग से परीक्षा तिथियों में बदलाव

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में भव्य कैडर कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (बीएसआई) शाखा, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में एस.सी/एस.टी फेडरेशन कार्यालय, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल हॉल, सेक्टर 5 B, भेल रानीपुर में एक भव्य कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य भंते करुणा

मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर की आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर चंद्राचार्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की जोरदार नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, विकास के विश्वास को मिला जनादेशः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर उत्साह व्यक्त किया। इसे देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal