भाकियू की महापंचायत को लेकर चौ. राकेश टिकैत ने किया नवीन मंडी का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की 17 फरवरी को होने वाली महापंचायत को लेकर मंगलवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसान नेता चौ. राकेश टिकैत सहारनपुर मंडल व जनपद के पदाधिकारियों ने नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ग्रामीण अंचलों से नवीन मंडी में आने वाले गुड़ और शक्कर की आवक के विषय में जानकारी की।
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी बड़ी पंचायतें मंडी स्थल पर ही करते हैं। ऐसे में इस बार मुजफ्फरनगर महापंचायत के लिए नवीन मंडी स्थल को चुना गया है। उन्होंने कहा कि किसान और सरकार के बीच मंडियों को लेकर एक बड़ा संघर्ष जारी है। किसी समय में इन मंडियों में पूरी चहल पहल हुआ करती थी, लेकिन अब देखने पर पता चलता है कि बहुत सी दुकानों पर तो ताले पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब सरकार चाहती है कि मंडियां समाप्त हो जाए और मंडियों की भूमि की खरीद फरोख्त की जाये या लीज पर दी जाए, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सरकार इन मंडियों को लेकर नीतियां भी तैयार कर रही है, लेकिन सरकार की मंडियों को समाप्त करने की मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान का मंडी के साथ पुराना रिश्ता है, जो आगे भी कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की अनेकों महापंचायत की जाएगी, जिनकी घोषणा प्रयागराज किसान राष्ट्रीय चिंतन शिविर अधिवेशन में की गई है, इससे अनुभव होता है कि आने वाली 17 फरवरी को मुजफ्फरनगर में एक बार फिर बड़ी महापंचायत में किसानों का जमावड़ा भी लगने वाला है। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी, मंडल अध्यक्ष सहारनपुर अशोक कुमार, पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा, राजीव तोमर, प्रमोद अहलावत, अशोक घटायन, विकास चौधरी, हैप्पी बालियान, दिव्यांश चौधरी, कय्यूम अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में अकीदत के साथ निकाला गया 7वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में 7वीं मोहर्रम के अवसर पर सुबह से ही मजलिसों और मन्नत-ओ-नज्र का दौर शुरू हो गया। रसूल-ए-अकरम के कौल “हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से हूँ” को याद करते हुए कचेहरी गढ़ी और इमली जमाल अब्बास में नजर-ओ-नियाज का एहतमाम किया गया। इसके बाद मोती महल से रिवायती जुलूस बरामद

पुलिस ने दबोचा बाज गैंग का सदस्य फायरिंग की घटना में शामिल था आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल बाज गैंग के एक और सदस्य को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बहादराबाद, रूड़की और सिडकुल में कई मामले दर्ज हैं। थाना सिडकुल पुलिस ने

भाजपा नेता शिवा चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से पेश की दावेदारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी जता रहे भाजपा नेता शिवा चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर उन्हें अपना बायोडाटा सौंपा। बायोडाटा में शिवा चौहान ने पार्टी में सक्रिय भूमिका एवं संगठन में अपनी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मंाग की है।

गौरव पाल बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के हरिद्वार जिलाध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। व्यापारी नेता गौरव पाल को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श के बाद गौरव पाल को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा करते हुए जल्द से जल्द कार्यकारिणी

हरिद्वार भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश

एसएसपी हरिद्वार ने दिए फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बढ़ते तापमान एवं आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों को जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal