विश्व संवाद केंद्र ने किया देवों के ऋषि देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज,मुजफ्फरनगर में विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि,श्री विकास भार्गव विभाग प्रचार प्रमुख विशिष्ट अतिथि व श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडमिक विनीत शर्मा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने अपने विचार रखते हुए देवर्षि नारद के चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि नारद जी सृष्टि के पहले संवाददाता थे। देवता और असुर नारद जी का एक समान ही सम्मान करते थे। उन्होंने बताया कि नारद जी किस प्रकार से लोक कल्याण का काम करते थे।उन्होंने बताया कि जिस प्रकार नारद जी बिना किसी भय,निडरता और स्वार्थ के सही जानकारी सभी तक पहुंचाते थे आज की पत्रकारिता को भी नारद जी से प्रेरणा नहीं चाहिए। रामायण और महाभारत में भी नारद जी के चरित्र और संवाद का वर्णन मुख्य वक्ता ने बताया। उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि और महर्षि वेदव्यास जी ने भी नारद जी के अनेको गुणों का वर्णन किया है। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर भी उन्होंने अपना वक्तव्य दिया और हिंदी पत्रकारिता की यात्रा का संक्षिप्त वर्णन दिया। विश्व संवाद केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि आज देश में 40 विश्व संवाद केंद्र हैं जो निरंतर पत्रकारों के बीच में कार्य कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति एक पत्रकार जैसी भूमिका में है तो हम सब की जिम्मेदारी भी उतनी ही बनती है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष ने अंतिम में अपना विषय रखते हुए पत्रकारिता की महत्ता व वर्तमान परिस्थितियों के विषय में अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभिन्न संस्थाओं के पत्रकारों ने भी अपनी उपस्थिति दी व कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता विभाग के छात्र व अध्यापकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थी अदिति, निकू, मोहित, सृष्टि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन नगर प्रचार प्रमुख हेमू विक्रमादित्य ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचार प्रमुख योगेंद्र, जिला सह प्रचार प्रमुख सीताराम शर्मा,जिला सह कार्यवाह आजाद, मीडिया प्रोफाइल प्रमुख राजीव गौतम, राकेश, संजय शिवम, मुकेश, हिमांशु शर्मा, प्रणव शर्मा, कहकशा, मयंक, शिवानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सुक्ष्म जलपान से पूर्व कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal