पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, विकास के विश्वास को मिला जनादेशः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर उत्साह व्यक्त किया। इसे देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में आया यह प्रचंड परिणाम जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार करने के लिए जनता ने भाजपा की विकासनीति के विश्वास पर कायम रहकर पार्टी को स्पष्ट जनादेश दिया है। यह जीत केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में सुशासन और विकास की राजनीति के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत है। उन्होंने असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की जीत को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि इन राज्यों के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि पार्टी की नीतियां और नेतृत्व देशभर में स्वीकार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को इस सफलता का प्रमुख आधार बताया। साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आक्रामक प्रचार अभियान और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संगठनात्मक कौशल की भी सराहना की गई।
मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से सत्तारूढ़ ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा ने जनता के बीच भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंसक वातावरण के खिलाफ विश्वास और सुशासन का एक सशक्त विकल्प प्रस्तुत किया, जिससे जनता ने परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया। कहा कि यह जीत शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा सरकारें इन राज्यों में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेंगी। अंत में उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश देश में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal