मुजफ्फरनगर। यूपी बालकों की अंडर-16 आयु वर्ग और महिलाओं की अंडर-19 आयु वर्ग क्रिकेट टीमों ने पिछले दो दिनों में राष्टÑीय प्रतियोगिता जीतने में कामयाबी हासिल की, जिसमें मुजफ्फरनगर का विशेष योगदान रहा। सूरत में उत्तर प्रदेश की अंडर-16 टीम ने पंजाब को पारी की लीड के आधार पर विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी 12 साल के बाद जीतने का श्रेय हासिल किया। टीम की जीत में टीम के मैनेजर मुजफ्फरनगर के विकास राठी का विशेष योगदान रहा। विकास राठी मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव भी है।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसो. के निदेशक मनोज पुंडीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने 13 साल बाद यह ट्रॉफी जीती है। वहीं एक दिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश की महिला अंडर-19 टीम ने पांडूचेरी में बंगाल को पराजित कर राष्ट्रीय ट्रॉफी जीती, जिसमें हेड कोच जनपद की पूर्व क्रिकेटर पारूल चौधरी व टीम फिजियो डॉक्टर शिवानी लाल रही। इन तीनों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए जनपद का गौरव बढ़ाया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की 20 लाख की इनामी घोषणा महिला टीम के लिए की। इस सफलता पर मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, चेयरमैन भीम कंसल, कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित, मुकेश त्यागी, संजय चौधरी, शिरीष आदि ने प्रदेश टीम के जीतने पर हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों और विकास, पारुल और शिवानी को बधाई दी है।

विश्व संवाद केंद्र ने किया देवों के ऋषि देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज,मुजफ्फरनगर में विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि,श्री विकास भार्गव विभाग प्रचार प्रमुख विशिष्ट अतिथि व श्रीराम कॉलेज






