अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया देशभक्ति का जश्न

Share :

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रकाश मार्किट इकाई द्वारा गणतंत्र दिवस पर एक शाम देश के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल रहे। इस दौरान सभी व्यापारियों ने देश भक्ति के गीतों पर झूम कर आनंद उठाया एवं कार्यक्रम में आए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रांतीय अध्यक्ष संजय मित्तल ने व्यापारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी गलत तरीके से व्यापार ना करें तथा ईमानदारी से अपना व्यापार करें। देश की उन्नति के लिए सरकार को सही समय पर टैक्स जमा करें। जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने व्यापारियों को एकजुट रहने का संदेश दिया। इस दौरान प्रकाश मार्किट इकाई से राजेश खन्ना को नगर मंत्री, हर्ष संगल को नगर युवा मंत्री, रजत गुप्ता को नगर युवा मंत्री मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में कामेश्वर त्यागी, संजय बंसल, मनोज पुंडीर, प्रमोद त्यागी, जय पाल शर्मा, अंशुमान अग्रवाल, नीरज बंसल, पुनीत सिंघल, धारा सिंह पाल, राहुल वर्मा, प्रवीण कुमार, संजय चौधरी, सिराज भाई, संजीव वर्मा, अमित गोयल, अमित राय जैन, नितिन जैन, संजीव सिंघल, अमित कुमार, एके कंसल, राजीव राठी, प्रवीण अग्रवाल, अमजद सैफी, विवेक गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विश्व संवाद केंद्र ने किया देवों के ऋषि देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज,मुजफ्फरनगर में विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि,श्री विकास भार्गव विभाग प्रचार प्रमुख विशिष्ट अतिथि व श्रीराम कॉलेज

यूथ कांग्रेस ने की प्रवक्ता परीक्षा की तारीख बदलने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूथ कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव की मांग की। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोग को ज्ञापन भी दिया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने आयोग से परीक्षा तिथियों में बदलाव

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में भव्य कैडर कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (बीएसआई) शाखा, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में एस.सी/एस.टी फेडरेशन कार्यालय, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल हॉल, सेक्टर 5 B, भेल रानीपुर में एक भव्य कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य भंते करुणा

मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर की आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर चंद्राचार्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की जोरदार नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, विकास के विश्वास को मिला जनादेशः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर उत्साह व्यक्त किया। इसे देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर मेयर व पार्षदों ने मनाया जश्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने मेयर किरण जैसल के कार्यालय पर आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal