खुली हड़ताल, वार्डों में कूड़ा उठाने पहुंची कंपनी की गाड़ियां

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य में लगी दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी द्वारा वार्डों में कार्यरत सुपरवाइजरों का वेतन रोके जाने के बाद शुरू विवाद का पटाक्षेप हो गया। मंगलवार में सुबह कामबंद हड़ताल समाप्त करते हुए कर्मचारी कंपनी में काम पर लौट आए और वार्डों में कूड़ा कलेक्शन दो दिन बाद शुरू कर दिया। इसके साथ ही कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण करने के लिए कंपनी में सहमति बनी, वहीं सुपरवाइजरों ने फरवरी में कंपनी का बकाया हिसाब किताब करने का भरोसा दिया है।
नगरपालिका परिषद् की ओर से किए अनुबंध के आधार पर शहरी क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन कर रही कंपनी एमआईटूसी ने यूजर चार्ज के रूप में घरों से की जाने वाली वसूली का पैसा जमा न होने पर सभी सुपरवाइजरों का दिसम्बर माह का वेतन रोक दिया था। इससे नाराज कर्मचारियों ने रविवार सुबह कंपनी दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए वाहनों का चक्का जाम करते हुए कामबंद हड़ताल कर दी थी। इससे शहर में कूड़ा कलेक्शन का काम बंद हो गया। कंपनी और कर्मचारियों के बीच गतिरोध बनने के कारण दो दिन हड़ताल जारी रही। इसी बीच कंपनी के एमडी कमलजीत को भी दिल्ली से यहां पर वार्ता के लिए आना पड़ा था।
कंपनी प्रोजेक्ट हैड कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई और आज सवेरे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए सभी टीमों को गाड़ियों के साथ निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से सहमति बनने पर सुपरवाइजरों का वेतन जारी कर दिया गया। इसके साथ ही कर्मियों ने अपने पीएफ का भुगतान भी मांगा है, इस पर 30 जनवरी तक सभी कर्मचारियों का पीएफ भुगतान का मामला सुलझा लिया जायेगा। इसके लिए उनको कंपनी ने दिल्ली बुलाया है। वहीं इन सुपरवाइजरों को कंपनी के बकाया यूजर चार्ज का हिसाब देने के लिए अंतिम अवसर दिया है। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी के बाद सुपरवाइजरों ने बकाया जमा कराते हुए हिसाब करने का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगी टीमों को वार्डों में डबल शिफ्ट में काम करने के लिए निर्देशित किया है, ताकि 2 दिन की हड़ताल के कारण बनी विपरीत परिस्थितियों को सामान्य किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal