अब भाकियू ने भरी हुंकार, 26 जनवरी को होगा ट्रैक्टर मार्च

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की संपन्न मासिक बैठक में एक बार फिर बड़े आंदोलन को लेकर संगठन सक्रिय दिखाई दिया। इस बीच महावीर चौक कार्यालय पर संपन्न बैठक में प्रयागराज राष्ट्रीय चिंतन शिविर में भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च और 17 फरवरी को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को लेकर मंथन किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों द्वारा अपने वक्तव्य में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर ब्लॉक स्तर पर होने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर संख्या बल और ट्रैक्टरों के साथ में उपस्थिति दर्ज करने की बात रखी। वहीं शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 17 फरवरी को मुजफ्फरनगर में होने वाली इस महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने पर बल दिया।
भाकियू जिलाध्यक्ष चौ. नवीन राठी ने कहा कि यह जिला बाबा टिकैत का जिला है, जिसमें होने वाली पंचायतों ने सदैव इतिहास बनाया है। इस बार भी यहां पर ऐतिहासिक महापंचायत में बाहर से आने वाले किसानों के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च को लेकर स्पष्ट कहा कि जिले के 9 ब्लॉक में प्रत्येक कस्बे में ट्रैक्टर मार्च निकालकर गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा जिसमें कार्यकर्ता व पदाधिकारी जोर शोर से हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बड़े आंदोलन का आगाज है, ऐसे में स्थानीय अधिकारी किसानों का शोषण बंद कर दें अन्यथा 17 फरवरी की महापंचायत आंदोलन के रूप में भी तब्दील हो सकती है। मीडिया प्रभारी चौ. शक्ति सिंह ने बताया कि 28 जनवरी से जिला स्तर पर प्रत्येक ब्लॉक में जिलाध्यक्ष नवीन राठी द्वारा जिले के पदाधिकारियों के साथ 5-5 बैठक आयोजित की जाएंगी और 17 फरवरी की महापंचायत के लिए किसानों में जागरूकता का कार्य किया जाएगा। अध्यक्षता भारतवीर आर्य व संचालन शक्ति सिंह ने किया। इस दौरान नरेश पुंडीर, योगेश बालियान, जितेंद्र बालियान, संजय त्यागी, सोनू चौधरी, गुलबहार राव, अंकित मलिक, मानसिंह मलिक, सरदार अमीर सिंह, देव अहलावत, रंधोल राठी, पीयूष पंवार, मौहब्बत अली, राहुल बालियान, अंकुश प्रधान, दीपक चौधरी, अश्विनी तंवर, अहसान, बिट्टू प्रधान, विकास त्यागी आदि ने अपने विचार रखें। बैठक में शरद पंवार, विवेक त्यागी, सतीश रॉयल, इनाम चौधरी, मुनाजिर, शाहनवाज, फराद, जावेद, भूपेंद्र, मोमिन, महमूद, अमरजीत तोमर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal