मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में मौसम के बदले मिजाज के बीच गर्मी और ओवरलोड के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे हालातो के बीच रविवार को शहर के खालापार क्षेत्र में एक बडे ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। यह ट्रांसफार्मर घनी आबादी के बीच रखा हुआ था। जिस कारण आग लगने से यहां पर हडकम्प मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाडी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बडी मुश्किल से उक्त आग पर काबू किया। इस दौरान क्षेत्र की बिजली कीआपूर्ति प्रभावित हो गई।
कहना गलत ना होगा कि वर्तमान में लगातार बढ रहे तापमान के कारण सप्लाई देने में बिजली विभाग के उपकरण अब तो पूरी तरह हॉफ रहे है। जनपद के सभी ट्रांसफार्मरों पर पहले से अधिक भार बढ गया है। जिस कारण ट्रांसफार्मर के फुंकने की घटना अधिक हो रही है। बिजलीघरों ओवरलोड होने के कारण आपूर्ति भी प्रभावित बनी हुई है। बिजली विभाग के अधिकारी कई बार उपभोक्ताओं से लोड कम करने की अपील कर चुके है। रविवार को खालापार में स्थित कब्रिस्तान के समीप रखे एक बडे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में लगी भयंकर आग से वहां पर हडकम्प मच गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाडी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू किया। इस दौरान विभाग को कई लाख का दुकसान हुआ है। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि आपूर्ति को दुरूस्त करने का प्रयास चल रहा है। हालांकि कुछ लोगों द्वारा बीते दिनों पीएम ऊर्जा घर योजना के तहत लगाए गए सोलर पैनल काफी हद तक बिजली विभाग के लिए मददगार साबित हो रहे हैं जिससे पहले के मुकाबले ओवरलोड में कुछ कमी आई है। हालांकि सरकार की योजना का बड़ी संख्या में अभी तक लोगों ने लाभ नहीं उठाया है जिससे यह समस्या आगे और भी अधिक हो जाए तो अतिशयोक्ति न होगी।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






