हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जर्जर यूनिपोल हटाने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि शहर में और हाईवें पर लगे अधिकांश यूनिपोल जर्जर हालत में हैं, जो आंधी तूफान आने की स्थिति में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुनील सेठी ने कहा कि रविवार को आए तूफान में कई यूनिपोल और होर्डिंग सड़कों पर गिरे हैं। हाईवे पर सड़कों के किनारे और शहर में लगे अधिकतर यूनिपोल और होर्डिंग बहुत ही नाजुक स्थिति में टिके हुए हैं। कई स्थानों पर जर्जर वृक्ष भी हादसों को न्यौता दे रहे हैं। ऐसे में प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग को मिलकर अभियान चलाते हुए हादसे का सबब बने जर्जर यूनिपोल, होर्डिंग और वृक्षों को हटाना चाहिए। जिससे दुर्घटना का खतरा कम हो सके। मांग करने वालो में मुख्य रूप से मुकेश शर्मा, लालजी, राजेश पांडे, सोनू चौधरी, राकेश सिंह, पंकज शर्मा, राहुल अरोड़ा आदि भी शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






