कंपनी कर्मियों ने की हड़ताल, नहीं हुआ घरों से कूड़ा कलेक्ट

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका संग क्षेत्र के 55 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़े का कलेक्शन करने में जुटी एमआई टूसी कंपनी में फिर हड़ताल हो गई, जिसके कारण रविवार को शहर में घर-घर कूड़ा उठान कार्य नहीं हो पाया। कंपनी के प्राइमरी जोन में रविवार सुबह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कर्मियों ने सुपरवाइजरों का वेतन रोकने के विरोध में भोपा रोड पार्किंग पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और वाहनों का चक्का जाम कर दिया। कंपनी अधिकारियों ने समझाया, लेकिन बिना वेतन दिए काम पर निकलने से इन कर्मियों ने इंकार कर दिया।
नगरपालिका परिषद् को ग्रीन एंड क्लीन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को दिल्ली की एमआईटूसी कंपनी के साथ अनुबंध रास नहीं आ रहा है, जिसके कारण बड़ी धनराशि देने के बावजूद भी शहरी के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य में सफलता नहीं मिल रही है। हालांकि इसके लिए सभी 55 वार्डों में कंपनी ने टीम के साथ टिपर गारबेज वाहनों के साथ कर्मचारी प्रतिदिन घर घर से कूड़ा उठान कार्य करते हैं। पूर्व में हुई एक सप्ताह की हड़ताल में बेपटरी हुआ अभियान रविवार को फिर से हुई हड़ताल से ठप हो गया। इस बीच कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पार्किंग से नहीं निकली और कर्मियों ने कंपनी पर वेतन रोकने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर कामबंद हड़ताल कर दी। प्रदर्शन के दौरान ही कंपनी के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह व अन्य अधिकारी उनके बीच पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मियों ने वेतन मिलने तक काम पर जाने से इंकार कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी ने वार्डों में लगे सभी 55 सुपरवाइजरों का वेतन रोक दिया है। एसे में जब तक वेतन नहीं मिलेगा वो काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

इन्होंने कहा-
कंपनी के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी वार्डों में घर-घर यूजर चार्ज फीस वसूल करते हुए उसे कंपनी के अकाउंट में जमा कराने की है। ऐसा देखने में आया है कि सुपरवाइजरों द्वारा घरों से बिना पर्ची दिए यूजर चार्ज वसूला गया और उसका हिसाब नहीं दिया जा रहा है। इसमें 55 सुपरवाइजरों में से मात्र 10-12 ने अपना हिसाब किया है। जबकि अन्य सुपरवाइजरों पर यूजर चार्ज के रूप में एक से दो लाख रुपये बकाया चल रहा है, लाख कहने पर भी वो हिसाब करने को तैयार नहीं है। ऐसे में सभी सुपरवाइजरों का दिसम्बर माह का वेतन रोका है, जबकि कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहन चालकों व हैल्परों का वेतन दिया गया है। सुपरवाइजरों का दिसम्बर माह का वेतन तब तक जारी नहीं होगा, जब तक वो यूजर चार्ज का हिसाब कंपनी कार्यालय में आकर नहीं देते हैं। हमने यही संदेश दिया है, जो भी सुपरवाइजर अपना हिसाब देगा, उसका वेतन उसी समय जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों व हैल्परों को सुपरवाइजरों ने बरगला कर ही कामबंद हड़ताल कराई, उनको चेतावनी दी गई है कि यदि वो काम पर नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सावधान! मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियां बन सकती है जानलेवा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अब गर्मी के मौसम में रात को चैन की नींद सोने की हसरत मुश्किल में भी डाल सकती है। वर्तमान में घर-घर में प्रयोग किए जा रहे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से सावधान रहिए। कुछ ब्रांड की मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में हानिकारक रसायन मिलाया जा रहा है। इसके नियमित उपयोग स्वास्थ्य के

विश्व के 5211 किलो वजनी विशाल पारद शिवलिंग की हरिद्वार में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के 5211 किलोग्राम वजनी विशाल पारद शिवलिंग की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। यह आयोजन

भाकियू चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का भूपतवाला स्थित कबीर आश्रम प्रांगण में आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान प्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा किसानों की वर्तमान समस्याओं, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, किसान हितों की

राज्य महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की महिला सम्बन्धित प्रकरणों की जनसुनवाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मुज़फ्फरनगर में सपना कश्यप सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के आगमन पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, पारिवारिक संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित, पुलिस विभाग से संबंधित एवं विभिन्न कल्याणकारी

जनसेवा टीम ने बदली अलीपुर श्मशान घाट की तस्वीर, श्रमदान से चल रहा सौंदर्यीकरण अभियान

बहादराबाद (रिपोर्टर)। अलीपुर गांव की जनसेवा टीम क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। सड़क, बिजली, पानी समेत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान में सहयोग करने के साथ-साथ टीम धार्मिक और समाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी क्रम में गांव के जर्जर और

डी-फार्मा छात्र निकला नशीले इंजेक्शनों का तस्कर, बहादराबाद पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार/बहादराबाद (रिपोर्टर)। उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal