आज से खुल रहे जनपद के सभी स्कूल, नहीं बढ़ेगी अब छुट्टी

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड व सर्द हवाओं के चलते शासन स्तर पर जारी निर्देशों के बाद लंबे समय से बंद चल रहे कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल अब 20 जनवरी से फिर खुलेंगे। पूर्व निर्धारित समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी स्कूलों में क्लास चलेंगी। सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए यह आदेश लागू होगा। सर्द हवाओं व कोहरे के कहर के बीच बीते दो सप्ताह से बंद चले आ रहे स्कूलों में सोमवार से फिर रौनक लौटेगी। हालांकि स्कूलों के बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
पहाड़ों पर जारी बर्फबारी एवं मैदानी इलाकों में हुई बारिश के बीच वेस्ट यूपी समेत जनपद में कड़ाके की ठंड व सर्द हवाओं का जारी प्रकोप कई दिनों बाद रविवार में बड़ा राहत भरा साबित हुआ। इसके साथ शीतकालीन अवकाश के बीच स्कूली बच्चों द्वारा खूब मौज मस्ती करने के दौर को बे्रक लग गए। कहना गलत न होगा कि छुट्टी के दौरान बड़ी संख्या में बच्चे अपने परिजनों के साथ धार्मिक व पर्यटन केंद्रों की यात्राओं पर जाने के साथ ही बच्चे छुट्टियों में अपने नैनिहाल भी चले गए। अब शीतकालीन अवकाश के समाप्त होने के साथ रविवार को निकली तेज धूप और शिक्षा विभाग की ओर से घोषित अवकाश की समय सीमा समाप्ति के बाद वापसी लौटने लगे हैं। ऐसे में रविवार को बड़ी संख्या में बच्चे अब अपना गृह कार्य समाप्त कर पढ़ाई में जुटे दिखाई दिए। शीतकालीन अवकाश के दौरान खूब मौज मस्ती करने वाले बच्चों की बात की जाए तो अधिकांश बच्चों का कहना है कि अब स्कूल शुरू होने के साथ वे पुन: पढ़ाई में जुट जाएंगे तथा परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। वहीं एक निजी स्कूल से जुड़े संदीप शर्मा ने बताया कि अब शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यालय 15 जनवरी को खुले थे, जिसके बाद कड़ाके की ठंड के चलते शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के बीच 16 से 18 जनवरी तक फिर से अवकाश घोषित कर दिया गया था। अब सोमवार से विद्यालय खुल रहे है तथा बोर्ड परीक्षाओं के साथ गृह परीक्षाओं के लिए भी कम समय ही बचा है, ऐसे में विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए जी-जान से जुटना होगा तथा शिक्षकों पर भी भार रहेगा कि वे विद्यार्थियों के इस अल्प समय की पढ़ाई के दौरान पढ़ाई व सिलेबस को कवर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal