मुजफ्फरनगर। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के साथ बीते दिनों मैदानी इलाकों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि का असर अभी दिल्ली-एनसीआर के साथ जनपद में भी कायम है। ऐसे में रविवार को दिन में एकाएक पारे में हुई 8 डिग्री सेल्सियस की यूं बढ़ोतरी मौसम के फिर से बदलने की संभावनाओं की ओर इशारा कर रही है। बदले हालातों के बीच मौसम विभाग ने फिर से वेस्ट यूपी में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी में अभी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का प्रकोप जारी है। हालांकि जनपद में रविवार को राहत भरा दिन साबित हुआ, लेकिन सर्दी के प्रकोप के बीच शनिवार में जनपद समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप दिखाई दिया। सर्द हवाओं के साथ ही समूचे दिल्ली-देहरादून हाईवे और संपर्क मार्गों तक हर ओर घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। घने कोहरे का असर ट्रैफिक पर देखने को मिला और दुपहिया और चौपहिया वाहन सड़कों पर रेंगते हुए दिखे। रविवार को दिन में धूप जल्दी निकल जाने के साथ पूरे दिन राहत भरा साबित हुआ। मौसम विभाग की और से जारी आंकड़ों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गलन 97 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे लोगों को दिन में राहत व दिन छिपने के साथ फिर से सर्दी का अहसास होने लगा।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






