मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मोती महल इकाई का रविवार को गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन लाल वर्मा व संचालन गौरव वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल रहे। मुख्य अतिथि संजय मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि वास्तव में अखिल भारतीय व्यापार मंडल ही व्यापारी की मान, सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है। ऐसे में अगर हम सब एकजुट हैं, तो कोई हमारे सम्मान के साथ कभी खिलवाड़ नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि जो विश्वास आपने हमारे व्यापार मंडल में दर्शाया है, हम उसे कभी टूटने नहीं देंगे।
प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने संगठन का विस्तार करते हुए मोती महल व्यापार मंडल इकाई के अध्यक्ष के रूप में विनोद वर्मा, सुधीर वर्मा महामंत्री, मनोज वर्मा कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सचिन वर्मा नवीन वर्मा व गौरव वर्मा आदि की घोषणा की गई। इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक राहुल वर्मा, जिला प्रभारी राजेंद्र सिंघल, जिला वरिष्ठ मंत्री धारासिंह पाल, नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा व महामंत्री नीरज बंसल, कोषाध्यक्ष अमित राय जैन, उपाध्यक्ष नरेश अरोरा, अमजद सैफी, मन्त्री राजीव गुप्ता, नई मण्डी इकाई महामन्त्री मुदित जैन, कोषाध्यक्ष दिनेश बंसल आदि उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






